एक्सप्लोरर

Magh Mela 2023: हिन्दुत्व के मुद्दे को गरमाने के लिए 2 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री, साधु संतों से मांगेंगे समर्थन

Prayagraj Magh Mela 2023: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री माघ मेले में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे, इसके साथ ही साधु-संतों से मुलाकात करेंगे.

Bageshwar Dham: हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra) का मुद्दा उठाने के बाद सनातन के पोस्टर ब्वॉय बने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) हिंदुत्व के मुद्दे को गरमाने के लिए दो फरवरी को प्रयागराज (Prayagraj) के माघ मेले (Magh Mela 2023) में पहुंच रहे हैं. माघ मेले में वो गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे तो साथ ही यहां तमाम संत महात्माओं से मुलाकात कर उनसे ना सिर्फ आशीर्वाद लेंगे बल्कि हिंदू राष्ट्र की अपनी मुहिम के लिए समर्थन भी मांगेंगे.

बागेश्वर बाबा माघ मेले में निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के पंडाल में संत महात्माओं के साथ परिचर्चा भी करेंगे. धीरेंद्र शास्त्री छह से सात घंटे माघ मेले में रहेंगे. यहां पर राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य जगतगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह विश्व हिंदू परिषद के कैंप भी जा सकते हैं. आस्था के मेले में उनका सेक्टर पांच में अपने गुरु रामभद्राचार्य के शिविर में भी जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के शिविर में खास तैयारियां की जा रही हैं. त्रिवेणी स्नान के बाद वह सीधे यहीं आकर रुकेंगे.

त्रिवेणी संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी
जानकारी के मुताबिक बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक फरवरी की रात को मध्य प्रदेश के छतरपुर से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे. वह भोर में चार बजे से पहले ही माघ मेले में दाखिल हो जाएंगे. वीआईपी घाट से स्टीमर द्वारा सीधे संगम जाएंगे. यहां वह ब्रह्म मुहूर्त में त्रिवेणी की धारा में डुबकी लगाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे. दोपहर बारह बजे तक माघ मेले में रहेंगे और उसके बाद शहर से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर मेजा इलाके में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. मेजा में बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार सजेगा और वह वहां 3 से 4 घंटे तक करीब सवा लाख लोगों की भीड़ के बीच रहेंगे.

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर साधु-संतों में उत्साह
धीरेंद्र शास्त्री के माघ मेले में आने से यहां कल्पवास कर रहे तमाम संत महात्मा खासे उत्साहित हैं. कई संतों ने उनसे मिलने की इच्छा जताते हुए महामंडलेश्वर सतुआ बाबा से संपर्क साधा है. माघ मेले में बागेश्वर बाबा के लिए व्यवस्थाएं करने वाले सतुआ बाबा का साफ तौर पर कहना है कि विश्व हिंदू परिषद के संत सम्मेलन में मौजूद संतो ने एक स्वर में बागेश्वर बाबा और उनके हिंदू राष्ट्र की मुहिम का समर्थन कर यह साफ कर दिया है कि उन पर सभी का आशीर्वाद है. धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र के जिस मुद्दे को उठाया है, उससे माघ मेले में मौजूद संत महात्मा पूरी तरह सहमत हैं और उनकी इस मुहिम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. 

सतुआ बाबा के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े वार्षिक आध्यात्मिक मेले से बड़ा संदेश देकर जाएंगे. यह संदेश भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग के साथ ही सनातन धर्म की मजबूती को लेकर होगा.

माघ मेले में जगाएंगे हिन्दुत्व की अलख
खाक चौक व्यवस्था समिति से जुड़े संत भैरव बाबा का कहना है कि बागेश्वर बाबा की मुहिम के मुताबिक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया गया तो स्वामी प्रसाद मौर्य और डॉक्टर चंद्रशेखर जैसे नेता ना तो रामचरित मानस पर सवाल खड़े कर सकेंगे और ना ही करोड़ों सनातन धर्मियों की भावनाएं आहत होंगी. कहा जा सकता है कि बागेश्वर बाबा प्रयागराज के माघ मेले से हिंदुत्व की अलख जगाने की कोशिश करेंगे. वह इन दिनों मिली रही सुर्खियों का फायदा उठाते हुए कोई नया मुद्दा भी उठा सकते हैं. माघ मेले की वजह से प्रयागराज इन दिनों आध्यात्म का केंद्र बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2023: चार धाम यात्रा की तारीखों का हुआ एलान, जानें- कब खुलेंगे केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम के कपाट?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget