एक्सप्लोरर

'तो भारत को पाकिस्तान घोषित कर दो...', दिशा पाटनी के घर फायरिंग पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

UP News: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे हमले होने लगें तो ये देश भारत नहीं पाकिस्तान है.

बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि संतों के प्रति आस्था और सम्मान रखना चाहिए, सबका निजी सम्मान होता है. अगर ऐसे हमले होने लगें तो ये देश भारत नहीं पाकिस्तान है. इसे पाकिस्तान घोषित कर देना चाहिए. 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए नेपाल में हिंसक प्रदर्शन से लेकर अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग और पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी मामले पर खुलकर अपनी राय रखी. इसके बाद वह काशी से गया के लिए रवाना हो गए. 

दिशा पाटनी के घर फायरिंग पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

एबीपी न्यूज ने जब धीरेंद्र शास्त्री से एक्ट्रेस दिशा पाटनी की घर पर हुई फायरिंग करने वालों को लेकर सवाल किया कि हमलावर अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज पर उनकी बहन खुशबू पाटनी द्वारा किए गए टिप्पणी से नाराज थे तो उन्होंने इस घटना की निंदा की. 

बाबा बागेश्वर ने कहा कि किसी संत के फॉलोअर होने पर अगर आप उन पर की गई टिप्पणी से आहत होकर किसी पर हमला कर रहे हैं तो ऐसे लोग देश के लिए घातक है. क्योंकि सबका निजी सम्मान होता है. संतो के प्रति आस्था रख़ना, सम्मान रखना अलग है और अगर इसे लेकर विद्रोह होने लगें.. हमले होने लगे तो यह देश भारत नहीं फिर यह देश पाकिस्तान है. इसे फिर पाकिस्तान घोषित कर देना चाहिए.

पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी पर कही ये बात

धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर कई गई टिप्पणी पर कहा कि किसी भी व्यक्ति की मां के लिए इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहिए. हमें सभी का सम्मान करना चाहिए. वहीं उन्होंने नेपाल की हालत पर भी चिंता जताई और कहा कि वहां हालात बेकाबू हैं. 

नेपाल के हालात पर दी प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि भारत को नेपाल की घटना से सबक लेना चाहिए. भारत में सामाजिक समरसता का संदेश बहुत जरूरी है. भारत को निश्चित रूप से हिंदू राष्ट्र बनाने का दृढ़ संकल्प जरूरी है और इसीलिए हम यात्रा कर रहे हैं कि भारत में भी नेपाल, बांग्लादेश जैसे हालात ना हो जाए. हिंदू राष्ट्र ही एकमात्र रास्ता है हिंदुत्व एक विचारधारा है. 

प्रधानमंत्री मोदी के गया जाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये बिल्कुल अच्छी बात है. नेताओं का अपना कार्य है लेकिन, पितृ पक्ष के पावन कार्य पर सनातन परंपरा को मानने वाले लोगों को बिहार जाना चाहिए. भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर उन्होंने कहा कि खेल, खेल है लेकिन हमारा मानना है कि हालात ठीक रहे तभी खेल होना चाहिए. जिसने गद्दारी की उनके साथ क्यों खेलना है. 

Bareilly: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के बाद पिता का भावुक बयान, प्रेमानंद महाराज का भी किया जिक्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget