एक्सप्लोरर

Bageshwar Bypoll Result 2023: बागेश्वर में कांग्रेस को मिली करारी हार, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Bageshwar Bypoll Result 2023: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक श्रीमती पार्वती दास जी को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं.

Bageshwar Bypoll Result 2023:  उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया है. बीजेपी की पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को शिकस्त दी है. पार्टी को मिली इस जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली प्रतिक्रिया दी है और इस जीत के लिए जनता को धन्यवाद कहा है. 

पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "धन्यवाद बागेश्वर! बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार. यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है. इस उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की सम्मानित जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाई है."

पुष्कर सिंह दामी ने आगे लिखा, "राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुमुंखी विकास का नया अध्याय लिखेगी. बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक श्रीमती पार्वती दास जी को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं."

बागेश्वर में बीजेपी की पार्वती दास की जीत

आपको बता दें कि बीजेपी की पार्वती दास ने बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस के बसंत कुमार को 2321 मतों के अंतर से हरा दिया है. कुमाऊं मंडल की इस सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे, जिसमें 55.44 फीसदी मतदान हुआ था. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच अच्छी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन बीजेपी अपना किला बचाने में कामयाब रही.

मंत्री चंदनराम दास के निधन से खाली हुई थी सीट

बागेश्वर सीट बीजेपी विधायक और धामी सरकार में परिवहन मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हो गई थी. इसी साल अप्रैल के महीने में बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया था. जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है. बीजेपी ने सीट पर दिवंगत नेता चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को टिकट दिया था. पिछले 20 साल से इस सीट पर लगातार बीजेपी का कब्जा रहा है. साल 2007 में पहली बार चंदनराम दास ने यहां से जीत दर्ज की थी, इसके बाद से वो लगातार चार पर यहां से चुनाव जीते. 

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने बसंत कुमार को बीजेपी के सामने मैदान में उतारा था. उपचुनाव से पहले ही वो आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget