एक्सप्लोरर

Badrinath Yatra: जोशीमठ में लैंडस्लाइड से फिर बंद हुआ नेशनल हाईवे, बदरीनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक

Badrinath Dham Yatra: बदरीनाथ नेशनल हाईवे को सुचारू होने में अभी कुछ घंटों का समय लग सकता है. हाथी पहाड़ में सड़क चौड़ीकरण में लगी एक मशीन भी बोल्डर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हुई भारी बारिश की वजह से बदरीनाथ नेशनल हाईवे, जोशीमठ के सेलंग पेट्रोल पंप, टंगड़ी पागल नाला और जोशीमठ नगर से 10 किलोमीटर आगे हाथी पहाड़ में बंद हो गया है. ऐसे में बदरीनाथ यात्रा फिलहाल रुक गई है और जगह-जगह तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं. जोशीमठ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की वजह से जगह-जगह पहाड़ी दरक गई हैं और बदरीनाथ नेशनल हाईवे पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने के कारण बंद हो गया है.

बदरीनाथ नेशनल हाईवे को सुचारू होने में अभी कुछ घंटों का समय लग सकता है. हाथी पहाड़ में सड़क चौड़ीकरण में लगी एक मशीन भी बोल्डर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है. उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत का सबब बनी हुई है. कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं बरसाती नाले आ रहे हैं. इससे लोगों का जनजीवन बहुत प्रभावित हो रहा है. कई जगहों पर लोगों के घरों में मलबा घुस रहा है. प्रशासन भी लगातार प्रयास कर रहा है कि लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाए और किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो. लगातार हो रही बारिश लोगों के जीवन में आफत की बारिश बन के बरस रही है.

गौरीकुंड में लैंडस्लाइड से अब तक तीन की मौत

इस बीच बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद होने से यात्रा रुक गई है. इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि जल्द से जल्द सड़क को खोल दिया जाए और यात्रा को शुरू किया जाए. साथ ही मार्ग बंद होने से सैकड़ों यात्री परेशान हैं. बता दें कि उत्तराखंड में गौरीकुंड के पास दो दिन पहले अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन के बाद लापता 20 लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों ने शनिवार को भी अभियान चलाया. तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: सीएम धामी का विपक्षी दलों पर आरोप, कहा- 'पिछली सरकारों ने रेलवे को मोलभाव के लिए किया इस्तेमाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget