एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम धामी का विपक्षी दलों पर आरोप, कहा- 'पिछली सरकारों ने रेलवे को मोलभाव के लिए किया इस्तेमाल'

Uttarakhand Politics: सीएम धामी ने आरोप लगाया, “विपक्षी दलों की सरकारों ने देश की ‘लाइफलाइन’ (जीवनरेखा) कही जाने वाली रेल व्यवस्था को विकास के रास्ते पर ले जाने के बजाय रामभरोसे छोड़ने का काम किया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों पर रेलवे को हमेशा मोलभाव के लिए इस्तेमाल करने और उसे रामभरोसे छोड़ने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में रेलवे समेत सभी विशिष्ट क्षेत्रों में बुनियादी ढ़ांचे को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है, जबकि आजादी के बाद देश पर लंबे समय तक हुकूमत करने वाली विपक्षी दलों की सरकारों ने इस तरफ कभी ध्यान ही नहीं दिया.

धामी ने देशभर के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के शिलान्यास कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेते हुए ये आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “अगर हम पूर्व का इतिहास खंगालें, तो पाएंगे कि विपक्ष में बैठे लोगों ने रेलवे को हमेशा मोलभाव के लिए इस्तेमाल किया. हमने पूर्व में देखा है कि कैसे रेलवे के जरिये सरकार के सहयोगियों को शांत किया जाता था. हम अच्छी तरह से जानते हैं कि रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बनाया जाता था.”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, “विपक्षी दलों की सरकारों ने देश की ‘लाइफलाइन’ (जीवनरेखा) कही जाने वाली रेल व्यवस्था को विकास के रास्ते पर ले जाने के बजाय रामभरोसे छोड़ने का काम किया.” उन्होंने कहा कि आज रेलगाड़ियों में ‘बायो टॉयलेट’ इस्तेमाल हो रहे हैं, लेकिन पूर्व की सरकारों ने कभी इस बारे में नहीं सोचा, क्योंकि उनमें काम करने की इच्छाशक्ति का अभाव था.

धामी ने कहा कि लखनऊ में पढ़ाई के दौरान वह रेल यात्रा ही करते थे और उस समय उनका बहुत-सी अव्यवस्थाओं से सामना होता था, लेकिन आज रेलवे बदल रहा है, आधुनिक हो रहा है और उसका नेटवर्क बढ़ रहा है, जिस पर देश को गर्व है. उन्होंने देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का भी जिक्र किया और दावा किया कि अब तो दूसरे देशों से भी इस रेलगाड़ी के लिए मांग आ रही है.

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तराखंड में भी ऐसे कई काम हुए हैं, जिन्हें बहुत मुश्किल समझा जाता था. इस संबंध में उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का जिक्र किया और कहा कि अब तक इसका 41 फीसदी काम पूरा हो चुका है और जल्द ही पहाड़ के लोगों का रेलगाड़ी को देखने और उसमें सफर करने का सपना साकार होगा. ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 83.61 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड के तीन स्टेशन-देहरादून में हर्रावाला, नैनीताल में लालकुआं जंक्शन और हरिद्वार में रूड़की रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा.

सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

धामी ने इन तीन रेलवे स्टेशन को योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इनका पुनर्विकास स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकाल को ध्यान में रखकर किया जाएगा, जो एक सुखद अनुभव होगा. धामी ने दोहराया कि उत्तराखंड को भारत का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए उनकी सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ तेज गति से काम कर रही है. उन्होंने जनता से इस कार्य में सहभागी बनने का अनुरोध किया.

UP News: भारत माता के जयकारे का BSP सांसद कुंवर दानिश अली ने किया विरोध, बीजेपी MLC से हुई तीखी नोकझोंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget