एक्सप्लोरर

Badaun News: बदायूं में पिकअप ने मचाया मौत का तांडव, पेड़ के नीचे बैठे आधा दर्जन लोगों को कुचला

UP News: उत्तर प्रदेश बदायूं में पेड़ के नीचे बैठ लगभग आधा दर्जन लोगों को बेकाबू वाहन ने कुचल दिया. इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो हालत गंभीर बनी हुई है.

Budaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कोतवाली बिसौली क्षेत्र के बिसौली-आंवला मार्ग पर स्थित एक गांव में शनिवार दोपहर को पीपल के पेड़ के नीचे बैठे लगभग आधा दर्जन लोगों को बेकाबू पिकअप वाहन ने कुचल दिया. इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार बिसौली कोतवाली इलाके के पैगाम भीकमपुर गांव में आज दोपहर बाद लगभग आधा दर्जन लोग चबूतरे पर बैठे हुए थे. तभी बेकाबू पिकअप वाहन चबूतरे पर बैठे पर बैठे ग्रामीणों के ऊपर चढ़ गया और उन्हें कुचल दिया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में प्रकाश (42), ब्रह्मपाल (35), धनपाल (55), ज्ञान सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामवीर और नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए.उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है और हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने पिकअप समेत चालक को हिरासत में ले लिया है. 

ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
जिलाधिकारी (डीएम) मनोज कुमार ने बताया कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पैगाम भीकमपुर गांव में आज दोपहर एक पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर पिकअप के चढ़ जाने से कुचल कर चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को नहीं उठाने दिया और सड़क को जाम कर दिया.

जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. घटनास्थल पर अधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद हैं तथा मामले की जांच कराई जा रही है. वहीं उप जिलाधिकारी बिसौली कल्पना जायसवाल ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. उन्‍होंने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Kedarnath Yatra: केदारनाथ की यात्रा पर निकलें कानपुर के दो युवा दोस्त, एक दौड़कर तो दूसरा साइकल से करेगा यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget