एक्सप्लोरर

Budaun Double Murder Case पर अखिलेश यादव बोले-  BJP हर घटना का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है

Budaun Double Murder Case पर सपा नेता अखिलेश यादव ने राज्य की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी हर घटना का लाभ लेना चाहती है.

Badaun Murder Case: बदायूं में दो बच्चों की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह घटना पुलिस-प्रशासन की नाकामी है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी हर घटना का लाभ लेना चाहती है.

इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि कई विभागों में कंपटीशन चल रहा है कि कौन अपना स्तर ज्यादा गिराएगा. इस सरकार ने एक भी जिला अस्पताल नहीं बनवाया जिसमें गरीब का इलाज हो पाए, जितने मेडिकल कॉलेज बने वह आधुनिक खंडहर है.'

अखिलेश ने बीजेपी के चार सौ पार नारे पर भी जुबानी हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि 'जहां 400 पार वहीं 400 हार क्योंकि चरम सीमा पर महंगाई है,  किसानों की बर्बादी हुई है, धोखा हुआ है, गरीबों के साथ अन्याय हुआ है, यह किसान और गरीब भूलने वाले नहीं है.'

Lok Sabha Election 2024: यूपी में INDIA गठबंधन में पल्लवी पटेल का बढ़ा कद! BJP की बढ़ी मुश्किल

सपा नेता अखिलेश ने कहा कि 'यह सरकार जाने वाली है, हर बार इन्होंने झूठ बोला. तीन हज़ार करोड़ रुपए खर्च हुआ है गोमती की सफाई में, लेकिन अभी तक गोमती में नाला बह रहा है.'

अखिलेश ने सवाल किया कि 'मुझे याद है जौनपुर में फेक एनकाउंटर किया गया, प्रतापगढ़ में कस्टोडियल डेथ हुई, उसमें आपने क्या कार्रवाई की?'

क्या है पूरा मामला?
बता दें बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. इस बीच पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि घटना के कुछ घंटों बाद साजिद (22) नाम के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget