एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में मुद्दा बनेगा बाबा सिद्दीकी का हत्याकांड? CM योगी की है अग्निपरीक्षा!

UP By Election 2024: यूपी में कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें बीजेपी 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसके लिए हर सीट से तीन 3 नामों पर चर्चा है और मीरापुर सीट पर RLD कैंडिडेट उतार सकती है.

UP By Polls 2024: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन पूरी तरह से तैयार है. वहीं मुंबई में हुई एनसपी (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या भी इस उपचुनाव में मुद्दा बन सकती है. क्योंकि यूपी की करीब 19% मुस्लिम आबादी है और महाराष्ट्र में BJP गठबंधन की सरकार है. इस वजह से सपा और कांग्रेस कानून व्यवस्था को मुद्दा बना सकते हैं, हत्याकांड से उपजी सहानुभूति विपक्ष को फायदा पहुंचा सकती है. इससे साफ है कि मुस्लिम बहुल सीटों पर BJP को नुकसान हो सकता है.

वहीं यूपी उपचुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए अग्निपरीक्षा भी है, क्योंकि 5 सीटें ऐसी हैं जिस पर बीजेपी कमजोर होती हुई दिखाई दे रही है. जिसमें सबसे पहला नाम करहल सीट का है जो कि सपा की परंपरागत सीट और इस सीट पर सवा लाख से ज्यादा यादव वोटर हैं. इसके साथ ही कुंदरकी सीट पर 60% और सीसामऊ सीट पर 45% से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं. वहीं मिल्कीपुर सीट पर दलित और यादव करीब 2 लाख हैं, वहीं फूलपुर सीट पर  करीब डेढ़ लाख दलित और यादव हैं.

PDA पथ पर अखिलेश की साइकिल 

समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें साफ PDA की झलक दिख रही है. अखिलेश यादव ने जिन 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है उसमें से 2 अल्पसंख्यक, 3 पिछड़ा और 1 दलित उम्मीदवार है.

सपा ने इन्हें दिया टिकट

कटेहरी सीट पर सपा ने शोभावती वर्मा को टिकट दिया है जो सपा सांसद लालजी वर्मा की पत्नी हैं. वहीं करहल सीट पर अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव, सीसामऊ से पूर्व MLA इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया गया है. मिल्कीपुर सीट पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट मिला है. मंझवा से सपा नेता सशेर सिंह की बेटी डॉ. ज्योति बिंद और फूलपुर से पूर्व विधायक मुर्तजा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया गया है.

बता दें कि यूपी में कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें बीजेपी 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसके लिए हर सीट से तीन 3 नामों पर चर्चा है और मीरापुर सीट पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी RLD कैंडिडेट उतार सकती है. वहीं बीजेपी की दूसरी सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी कटेहरी और मंझवा सीट चाहती है.

खाने को अशुद्ध करने वालों को नहीं किया जा सकता माफ, जानें क्या-क्या बोले मुस्लिम धर्म गुरु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget