एक्सप्लोरर

सादगी के साथ बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल से केदारनाथ के लिये रवाना, 29 को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

शीतकालीन प्रवास के बाद ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली रवाना हो गयी है। लॉक डाउन के चलते सादगी के साथ हुआ कार्यक्रम।

रुद्रप्रयाग, एबीपी गंगा। छह माह अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवास करने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज सुबह साढ़े पांच बजे केदारनाथ धाम के लिये रवाना हो गई है। आज रात्रि को बाबा की डोली गौरीकुण्ड और कल पैदल मार्ग से होकर भीमबली में रूकेगी। 28 अप्रैल दोपहर को बाबा की डोली केदारनाथ पहुंचेगी और 29 अप्रैल प्रातः छह बजकर दस मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोले जाएंगे।

आज प्रात: बाबा केदार की शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह से सभा मंडप में लाई गई। जहां डोली में बाबा केदार की पांच मुख वाली चांदी की मूर्ति को विराजमान किया गया। इसके बाद बाबा केदार की डोली ने शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की और केदारनाथ के लिये रवाना हुई।

इस बार बाबा केदार की डोली गौरीकुण्ड तक वाहन से गई। यहां से बाबा की डोली पैदल ही केदारनाथ जायेगी। जबकि बाबा की डोली के साथ कोई भी वाद्य यंत्र नहीं हैं। पिछले वर्ष तक स्थानीय वाद्य यंत्रों और आर्मी बैंड के साथ बाबा की डोली केदारनाथ जाती थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र नहीं थे। बाबा की डोली ऊखीमठ से ही केदारनाथ पैदल जाती थी, मगर लॉक डाउन के कारण इस बार बाबा की डोली वाहन से गौरीकुण्ड तक पहुंचाई गई। बाबा की डोली के साथ केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी के अलावा बद्री-केदार मंदिर समिति के 15 अन्य सदस्यों की टीम है। इसके अलावा कोई भी भक्त बाबा की डोली के साथ नहीं है। जबकि डोली को रवाना करते समय भी बाबा को भक्तों से दूर रखा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
 उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान 
 उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान 
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉआर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉआर्मेट' टूर्नामेंट
ईरान ने अमेरिका से बात करने के लिए इस देश को किया आगे, कब आएगा ट्रंप का जवाब?
ईरान ने अमेरिका से बात करने के लिए इस देश को किया आगे, कब आएगा ट्रंप का जवाब?
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Embed widget