एक्सप्लोरर

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी, जांच में डीआईओएस भी दोषी

UP News: आजमगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी की जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ से कराई गई. मामले में डीआईओएस भी दोषी पाए गए.

UP Board Exam 2025: आजमगढ़ जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर अपर निदेशक ने मामले की जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ से कराई. जांच में कई आरोप सही पाए गए. जिसके बाद परीक्षा प्रभारी व एक बाबू को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया. इसके बाद जब जांच का दायरा आगे बढ़ा तो डीआईओएस भी दोषी पाए गए. जेडी ने अपनी रिपोर्ट परीक्षा सचिव को भेज दी है.

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में बड़ा खेल किया गया है. इसकी शिकायत शिक्षक संगठनों ने भी जिले स्तर पर की. इसके बाद भी किसी ने इसका संज्ञान नहीं लिया और केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करते हुए जिले में 282 परीक्षा केंद्र बनाए गए. आरोप लगा था कि परीक्षा प्रभारी उमाकांत यादव ने केंद्र निर्धारण में मनमानी की. यहां तक की परीक्षा केंद्र बनाने के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये वसूली करने का भी आरोप लगा. इसकी शिकायत नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रामजन्म सिंह व श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से की थी.

जांच में सामने आया है गड़बड़ी का बड़ा खेल
इस शिकायत के आधार पर संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने मामले की जांच की तो कई आरोपों की पुष्टि हुई. जांच में सामने आया कि केंद्र निर्धारण को लेकर दो बैठक हुई थी. जिसमें एक डीएम ने बैठक ली थी. वहीं, दूसरी बैठक हुई ही नहीं इसके बाद भी बैठक होना दिखाया गया है. दोनों बैठकों में हुए हस्ताक्षर का मिलान किया गया तो डीएम नवनीत सिंह चहल का और अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर भिन्न पाए गए. डीएम के हस्ताक्षर में भिन्नता को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने परीक्षा सचिव को अपनी जांच आख्या भेज दी. माना जा रहा है कि जांच में दोषी पाए गए डीआईओएस उपेंद्र कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के संबंध में जो जांच की गई है, उसमें यह अनियमितता पाई गई थी. 165 परीक्षा केंद्रों के बच्चों का परीक्षा केंद्र परिवर्तित कर दिया गया. दूसरी अनियमितता यह पाई गई कि शासनादेश के अनुसार जिनके गुणांक अधिक हैं उनको पहले परीक्षा केंद्र बनाया जाना चाहिए था, परंतु कम गुणांक वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया, जबकि अधिक गुणांक वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया. 

जांच में सही नहीं पाए गए अधिकारियों के हस्ताक्षर
तीसरी अनियमितता यह थी कि एक स्कूल का सेंटर 75 किलोमीटर दूर चला गया था, उसमें छात्र हित में संशोधन करा दिया गया है. सभी गड़बड़ियां जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में हुई है. अगर पटल सहायक दोषी है तो जिला विद्यालय निरीक्षक भी दोषी हैं. इस संबंध में शासन स्तर पर कार्रवाई लंबित है. इस मामले पर संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने बताया कि जांच में यह भी पाया गया कि अधिकारियों के हस्ताक्षर प्रथम दृष्टया सही नहीं पाए गए. रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है. कार्रवाई शासन स्तर पर लंबित है.

ये भी पढ़ें: 'सपा को जमीन में गाड़ देगी जनता, अवशेष नहीं बचेगा' महाकुंभ पर बयान के बीच अखिलेश पर भड़के संत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget