एक्सप्लोरर

Azamgarh News: रेप की शिकायत करने आये युवक पर भड़के एसपी, खींचकर दफ्तर ले गये, वीडियो वायरल

Azamgarh News: आजमगढ़ में एसपी द्वारा एक युवक के साथ अभद्रता करने का वीडियो सामने आया है. इसके मुताबिक, युवक रेप की शिकायत करने आया था.

Azamgarh News: जनपद आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले परिवार ने बेटी के साथ रेप की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के ऑफिस आए थे. परिजनों का आरोप है कि, 10 वर्षीय बालिका के साथ 8 अक्टूबर की रात रेप की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित बालिका को चक्रपाणिपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले को लेकर रौनापार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, पर मामले को थाने की पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. इससे नाराज होकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने SP ऑफिस पहुंचकर शिकायत की.

युवक पर भड़के एसपी 

रेप पीड़िता की मौत के मामले में सुनवाई न होने से नाराज युवक ने SP की गाड़ी के आगे लेटकर उसे रोक लिया. इस बात से नाराज होकर SP सुधीर कुमार सिंह गाड़ी से उतरकर युवक को पकड़ कर ऑफिस के अंदर ले गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस बारे में पीड़ित का कहना है कि, यदि वनवासी समाज को न्याय नहीं मिला तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे.

पुलिस की सफाई 

पुलिस के अनुसार, इस मामले में लड़की की मृत्यु का कारण पीएम रिपोर्ट में death due to septisemia आया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, रौनापार थाने के लोग जनसुनवाई के दौरान मिले थे. उनके प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई के दौरान मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया. जनसुनवाई के बाद संतुष्ट होकर आफिस से बाहर चले गए थे. जब मैं बाहर निकला तो उनमे से एक लड़का कार के आगे लेट गया तथा कुछ लोगों द्वारा पत्थर मारने का प्रयास किया गया. जिस पर मेरे द्वारा तत्काल उतर कर गाड़ी के आगे से हटाया गया तथा युवक को हिरासत में लिया गया, जिसे छोड़ा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें.

Navratri in Noida नोएडा में नवरात्रि की धूम, महाअष्टमी पर पंडालों में भक्तों की उमड़ी भीड़

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget