एक्सप्लोरर

UP News: गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराएगी योगी सरकार, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Samuhik Vivah: आज़मगढ़ में जिला समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऐसे गरीब परिवारों की मदद का लक्ष्य रखा है. जिसमें 2001 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा.

Samuhik Vivah: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी कराने की योजना चला रही है. जिसके तहत जो परिवार अपनी बेटियों की शादी करने में अक्षम है या वित्तीय परेशानी के चलते शादी नहीं कर पा रहे हैं उनके विवाद की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार द्वारा उठाई जाती है. प्रदेश सरकार की इसी योजना के तहत आजमगढ़ जिला समाज कल्याण विभाग भी बड़ा कदम उठाने जा रहा है. 

विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऐसे गरीब परिवारों की मदद का लक्ष्य रखा है. जिसके तहत इस वित्तीय वर्ष विभाग के द्वारा 2001 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा. इसके लिए विभाग की ओर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.   इसके तहत आवेदन करने वालों का पहले ब्लॉक स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है, जिसके बाद इन सभी का सामूहिक विवाह कराया जाएगा. 

सामूहिक विवाह कराएगी योगी सरकार
जानकारी के मुताबिक आज़मगढ़ में अभी तक 350 आवेदन आ चुके हैं. इस योजना के तहत सामूहिक विवाह करने वाले जोड़े को 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है. जिसमें 35 हजार रुपये बेटियों के खाते में दिए जाते हैं जब 10 हजार रुपये शादी में मिलने वाले उपहार और 6 हजार रुपये शादी के आयोजन पर होने वाले खर्च के लिए दिए जाते हैं. 

इस योजना में वो परिवार आते हैं जिनकी सालाना आय दो लाख या उससे कम है. इसके साथ ही लड़की की उम्र कम से कम 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल  होनी जरूरी है. इस योजना में विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी शामिल किया गया है. सामूहिक विवाह कराने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट shadianudan.upsdc.govt.in पर आवेदन भरना होगा या फिर समाज कल्याण विभाग से आवेदन लेकर भरा जा सकता है. 

आवेदन के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे, जिनमें दूल्हा और दुल्हन का आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र, दोनों का जन्म प्रमाण पत्र, लड़की के बैंक की पासबुक और आवास प्रमाण पत्र, परिवार की सालाना आय का प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा. 

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने किस मुद्दे पर की बात? सपा चीफ ने साफ की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget