एक्सप्लोरर

Azamgarh में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मोबाइल टावरों और महंगे सामान चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Azamgarh News: आजमगढ में पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश मिथिलेश के साथ मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

Azamgarh Police Encounter: उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस (UP Police) का ऑपरेशन लंगड़ा अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहा है. इसी क्रम में आजमगढ़ पुलिस (Azamgarh) ने मुठभेड़ के बाद एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो मोबाइल टावरों समेत अन्य कीमती सामानों की चोरी करते थे. दो दिन पहले यहां थाना जहानागंज पुलिस (Police) ने इस गैंग के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जबकि इस गैंग के सरगमा समेत तीन बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर थे, जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ (Police Encounter) कर गिरोह के सरगना संतोष सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. 

दरअसल, 2 दिन पहले थाना जहानागंज पुलिस ने मोबाइल टावरों और महंगी चीज़ों को चुराने वाले गैंग के 15 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस को इनके पास से करीब 15 लाख रुपये और तीन गाड़िया बरामद हुई थी हालांकि गैंग का सरगना और दो बदमाश अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे. पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अगले दिन जहानागंज पुलिस ने गैंग के सरगना संतोष सिंह को भी मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया. वहीं मुखबिर की सूचना पर गैंग के एक और सदस्य मिथिलेश कुमार को भी पुलिस की टीम ने थाना सरायमीर के पास घेर लिया. 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली

पुलिस ने आरोपी मिथिलेश को मोटरसाइकिल से आता देखा जिसके बाद उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन मिथिलेश ने वहां से भागने की कोशिश की और फायरिंग करते हुए वहां से भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वो घायल होकर गिर पड़ा, पुलिस ने मिथिलेश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और नगदी भी बरामद की गई है. 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रसिया ने बताया है कि पुलिस मुठभेड़ में मिथिलेश कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है जिसको दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा है कि वो टावरों से बैटरी समेत कीमती सामान की चोरी किया करता था. उसके पास से अवैध असलहा कारतूस और बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. मिथिलेश पर 25 हजार का इनाम घोषित था. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सच हुआ सीएम योगी का दावा तो अखिलेश यादव को होगा बड़ा नुकसान, जानिए कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget