एक्सप्लोरर

UP Politics: आजमगढ़ को सीएम योगी ने दी 150 करोड़ की सौगात, 2024 के लिए BJP का शंखनाद?

आजमगढ़ को आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने 150 करोड़ की सौगात दी है. यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही बीजेपी ने प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था और 2024 चुनाव की रणनीतियां तय हुई थीं.

UP News: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) होने में अभी दो वर्ष का समय है. दूसरे सियासी दल जहां अपनी उलझनों को सुलझाने में जुटे हैं तो वहीं बीजेपी (BJP) ने 2024 को लेकर अपनी रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है. चित्रकूट में तीन दिनों तक बीजेपी का जो प्रशिक्षण शिविर हुआ उसमें 2024 को लेकर जो रणनीति तय की गई है उसी रणनीति के तहत आज सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) ने चुनावी शंखनाद आजमगढ़ (Azamgarh) से कर दिया है.

पांच साल में बदली आजमगढ़ की इमेज - सीएम योगी

चित्रकूट में बीजेपी का तीन दिनों तक जो प्रशिक्षण शिविर चला उसमें सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात पर हुई कि 2024 में बीजेपी कैसे उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें जीतेगी और इसके लिए पूरा प्लान भी तैयार हुआ है. बीजेपी ने जो रणनीति तैयार की है उसके मुताबिक उसका फोकस उन सीटों और उन बूथों पर रहेगा जहां वह अब तक कमजोर रही है. इसके अलावा पार्टी ने PMDY यानी पसमांदा मुस्लिम दलित यादव की जो रणनीति बनाई है अब उनके बीच जाकर उन्हें अपने साथ जोड़ने की तैयारी है. आजमगढ़ में उपचुनाव के नतीजे आए तकरीबन डेढ़ महीने होने को हैं और ऐसे में आज खुद सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंचे और जीत दिलाने के लिए आजमगढ़ को धन्यवाद दिया. सीएम ने यहां 150 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे पांच साल में उनकी सरकार ने आजमगढ़ की इमेज को पूरे देश में बदलने का भी काम किया है.

आजमगढ़ बीजेपी की पहली मंजिल

सीएम का आज़मगढ़ जाना और वहां की जनता को धन्यवाद कहने के पीछे भी एक संदेश है क्योंकि पार्टी ने जो रणनीति तैयार की है उसमें भी आजमगढ़ बिल्कुल फिट बैठता है. यहां पसमांदा मुस्लिम दलित और यादव समाज का सबसे ज्यादा वोट है  और पार्टी की रणनीति भी अब 2024 में इन्हें अपने साथ लाने की है. इसीलिए तो आजमगढ़ चुनाव की जीत के बाद सीएम जब वहां पहुंचे तो ना सिर्फ आजमगढ़ को सौगात दी बल्कि साफ तौर पर यह भी कहा कि किस तरीके से आजमगढ़ का विकास उनकी सरकार ने किया है , माना जा रहा है कि जल्द सीएम रामपुर का भी दौरा करेंगे और वहां भी इसी तरह सौगात देंगे. लोकार्पण और शिलान्यास तो कई जिलों में इससे पहले भी हुए हैं लेकिन इस बार आजमगढ़ को मिली यह सौगात खास  इसलिए हो जाती है कि ये जीत का रिटर्न गिफ्ट है और कहीं ना कहीं 2024 के लिए जो जीत का रास्ता तैयार किया जा रहा है . आजमगढ़ उसकी पहली मंजिल है.

Udham Singh Nagar: उधमसिंह नगर में लिव-इन पार्टनर के भाई का बच्चा चुराकर महिला फरार, ऐसे हुई गिरफ्तार

आजमगढ़ बीजेपी के लिए इसलिए जरूरी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि बीजेपी हर जाति वर्ग के लिए काम करती है और इसलिए चाहे वह पसमांदा मुस्लिम समाज, जाटव समाज या यादव समाज  हो इन्हें भी अब लग रहा है कि अगर कोई काम करता है तो वह बीजेपी ही करती है और इसलिए वह कह रहे हैं कि इस बार 2024 में इनका भी साथ बीजेपी को मिलेगा और उत्तर प्रदेश में बीजेपी सभी सीटें जीतेगी. आजमगढ़ में हुए लोकसभा के उपचुनाव को तो बीजेपी ने जीत लिया, लेकिन आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटें समाजवादी पार्टी के कब्जे में है और इसीलिए बीजेपी ने अपने 2024 मिशन का आगाज आजमगढ़ से ही किया है  क्योंकि उसे पता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह सीट उसके लिए कितनी महत्वपूर्ण है और उसके मिशन 80 का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब जीत का यह सिलसिला इस सीट पर आगे भी बरकरार रहेगा.

ये भी पढ़ें -

Noida Corona Update: 41 दिनों बाद नोएडा में कोरोना के 165 नए मामले, रिकवरी रेट में कमी से बढ़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget