एक्सप्लोरर

Noida Corona Update: 41 दिनों बाद नोएडा में कोरोना के 165 नए मामले, रिकवरी रेट में कमी से बढ़ी चिंता

Coronavirus News: दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. 24 घंटों के दौरान 165 नए मामले उजागर हुए. 41 दिनों बाद कोरोना मामलों के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Gautam Buddh Nagar Coronavirus News: दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. जिले में 41 दिनों बाद बाद कोरोना के 165 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 602 हो गई है. गौतम बुद्ध नगर जिला संक्रमण और सक्रिय मामलों में राजधानी लखनऊ से भी आगे निकल गया है. गौतम बुद्ध नगर और राजधानी लखनऊ में शुरू से ही कोरोना के मामले ज्यादा आ रहे हैं. एनसीआर के जिलों और राजधानी लखनऊ के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा है.

24 घंटों में कोरोना के 165 नए मामले उजागर

गौतम बुद्ध नगर में बीते 24 घंटों के दौरान 165 नए मामले उजागर हुए और 90 लोग कोरोना से ठीक भी हुए. इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पहले से कम हो गई. कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच ठीक होने वाले मरीजों के कम होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ सकती है. 165 नए संक्रमित मरीजों में 8 स्कूल के बच्चे भी शामिल हैं. अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों की संख्या फिलहाल 15 है. 

41 दिनों में सबसे ज्यादा दर्ज किए गए आंकड़े

गौतम बुद्ध नगर में बढ़ते कोरोना मामलों पर जिला सर्विलांस अधिकारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले 41 दिनों में सबसे ज्यादा दर्ज की गई है. हालांकि अस्पतालों में मरीजों की संख्या ना के बराबर है. लोग घरों में रहकर होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं. उन्होंने लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने की सलाह दी. कुशवाहा ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के बाद लोग और लापरवाही बरत रहे हैं.

Delhi News: रामलीला, दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों पर डीडीए ने जारी किए निर्देश, उल्लंघन पर लगेगा 5 लाख रुपये का जुर्माना

लोगों को एक बार फिर सतर्क रहने की सलाह

इसलिए एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. मास्क लगाकर रहें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 786 नए मामले दर्ज किए गए हैं. ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या 486 है. झांसी में कोरोना संक्रमित एक की मौत का मामला सामने आया है. प्रदेश में 3585 सक्रिय मामलों की संख्या है जिसमें से 21 प्रतिशत अकेले गौतम बुद्ध नगर जिले से है.

Delhi News: रिकॉर्ड बनाने से चूकी दिल्ली, 'सबसे बड़ा तिरंगा' कार्यक्रम स्थगित, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget