एक्सप्लोरर

Ayodhya: हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर साधु संतों ने की रामकोट की परिक्रमा, CM योगी ने दिखाई झंडी, जानिए क्या है इसका महत्व

Ayodhya: माना जाता है की रामकोट की परिक्रमा करने से चौरासी कोस की परिक्रमा का फल प्राप्त होता है. अयोध्या के सभी साधु संत और आमजन हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रामकोट की परिक्रमा करते हैं.

Ayodhya: हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को हिंदू नव वर्ष  (Hindu New Year) शुरू होता है. इसे नव संवत्सर के नाम से भी जाना जाता है. इस बार इसकी पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Yogi Adityanath) ने साधु संतों की होने वाली परिक्रमा को हरी झंडी दिखाई और साधु संतों से मुलाकात की. सीएम ने हनुमानगढ़ी (Hanuman Garhi) और रामलला ( Ram Lalla) के दर्शन पूजन किए और साथ ही राम मंदिर  (Ram Mandir) निर्माण स्थल को भी देखा. दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला अयोध्या दौरा है.

सीएम ने की परिक्रमा की शुरुआत
बता दें कि 2 अप्रैल को हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और उसकी पूर्व संध्या यानि 1 अप्रैल की शाम को अयोध्या के साधु संत रामकोट की परिक्रमा करते हैं और भगवान राम के विग्रह के साथ भारतीय नव वर्ष का स्वागत करते हैं. ऐसा माना जाता है की रामकोट की परिक्रमा करने से चौरासी कोस की परिक्रमा करने का फल प्राप्त होता है. इसीलिए अयोध्या के सभी बड़े साधु संत और आमजन हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गाजे बाजे के साथ रामकोट की परिक्रमा करते हैं. इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर साधु संतों की इस परिक्रमा की शुरुआत की.

Petrol Diesel Price Today: एक दिन की राहत के बाद फिर लगी तेल की कीमत में आग, जानिए- दिल्ली सहित अन्य राज्यों में क्या है नई कीमत

हनुमान गढ़ी के महंत ने क्या कहा
महंत हनुमान गढ़ी राजू दास ने कहा, आज का महत्व यह है कि इंग्लिश नव वर्ष दुनिया मनाती है हिंदी नव वर्ष कोई नहीं जान पाता है. अयोध्या के पूज्य साधु संत जो रामकोट के अंदर प्रमुख विभिन्न मंदिर की परिक्रमा करते हैं. परिक्रमा कर लेने से 84 कोस की परिक्रमा करना माना जाता है. यह बहुत पुण्यदायी क्षेत्र है. इसके नाते भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हम हिन्दू जनमानस, साधू संत, सनातन धर्म को मानने वाले आज परिक्रमा करके अपने जीवन को धन्य किया. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहयोग, समर्थन और योगदान था. उनको भी साधुवाद और धन्यवाद .

सीएम ने संतों का सम्मान किया-महंत
राजू दास ने कहा आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनाव जीतने के बाद अयोध्या प्रथम आगमन हुआ. उन्होंने हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन किया. वहां पूज्य संतों का आशीर्वाद लिया. उसके बाद रामलला का दर्शन किया. उसके बाद अयोध्या के और भी पूज्य संतों का आशीर्वाद लिया. आज भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर संतो के तत्वाधान में जो रामकोट की परिक्रमा होती रही है उसका शुभारंभ मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया. उन्होंने संतों का संतों का सम्मान किया.

Delhi-NCR के लोगों पर महंगाई का ट्रिपल अटैक, LPG के बाद CNG और PNG की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget