एक्सप्लोरर

Ayodhya: राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में किया जाएगा छह देवी-देवताओं के मंदिरों का निर्माण, जानें- क्या रहेगा खास

Ram Mandir News: राम मंदिर के 'सुपर स्ट्रक्चर' के आधार का निर्माण मिर्जापुर से 3.5 लाख घन फुट पत्थरों से किया जाना है. अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह से मंदिर के आधार का निर्माण शुरू हो जाएगा.

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) निर्माण समिति द्वारा तैयार अंतिम योजना के अनुसार राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में छह देवी-देवताओं के मंदिरों (Temple) का भी निर्माण किया जाएगा. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि मंदिर की नींव का निर्माण जोर-शोर से हो रहा है और इसके अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाने की उम्मीद है.

अंतिम योजना के अनुसार जन्मभूमि परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं के छह मंदिरों का निर्माण होगा. इसके अनुसार परिसर में भगवान सूर्य, भगवान गणेश, भगवान शिव, देवी दुर्गा, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा के मंदिर भी बनाए जाएंगे. मिश्रा ने कहा, "विभिन्न देवी देवताओं के ये छह मंदिर राम मंदिर की बाहरी परिधि में लेकिन परिसर के भीतर बनाए जाएंगे. हिंदू धर्म में भगवान राम की पूजा के साथ ही इन देवताओं की पूजा भी बहुत महत्वपूर्ण है."

चार अलग-अलग स्थानों पर चार टावर क्रेन लगाए जाएंगे

अनिल मिश्रा ने कहा कि नींव के पूरा हो जाने के बाद अक्टूबर के अंत से या नवंबर के पहले सप्ताह से मंदिर के आधार का निर्माण शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर की संरचना में पत्थरों को लगाने के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर चार टावर क्रेन लगाए जाएंगे. मिश्रा ने कहा कि 1,20,000 वर्ग फुट और 50 फुट गहरे नींव का निर्माण कार्य अक्टूबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने अब नींव को समुद्र तल से 107 मीटर ऊपर लाने के लिए नींव क्षेत्र पर चार अतिरिक्त परतें बनाने का निर्णय लिया किया है.

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक सीमेंट अधिक गर्मी सोखता है, जिससे वातावरण में गर्मी बढ़ेगी. इससे बचने के लिए मंदिर के निर्माण में सीमेंट का कम से कम उपयोग किया जा रहा है. राम मंदिर के 'सुपर स्ट्रक्चर' के आधार का निर्माण उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से 3.5 लाख घन फुट पत्थरों से किया जाना है. मिर्जापुर स्थित दो निजी कंपनियों को पत्थरों को काटने और लगाने का ठेका दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर में महज 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति होने से पत्थरों की कटाई और घिसाई धीमी हो गई है.

यह भी पढ़ें-

UP: एक हो सकते हैं चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव, मुलायम के जन्मदिन पर बनेगी बात!

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ का दावा- कांग्रेस को कंधा देने के लिए दो लोग भी नहीं मिलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget