एक्सप्लोरर

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ का दावा- कांग्रेस को कंधा देने के लिए दो लोग भी नहीं मिलेंगे

UP Elections: योगी ने दावा किया कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस को कंधा देने के लिए दो लोग भी नहीं मिलेंगे. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी बिना नाम लिए तीखा प्रहार किया.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को कुशीनगर (Kushinagar) और संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिलों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर बिना नाम लिए तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कंधा देने के लिए दो लोग भी नहीं मिलेंगे.

कुशीनगर और संत कबीर नगर के दौरे पर पहुंचे योगी ने ट्वीट किया, ''राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. याद रखिएगा, बिच्छू कहीं भी होगा तो डसेगा.'' योगी ने रविवार को कुशीनगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. वहीं, संत कबीर नगर जिले में उन्होंने 245 करोड़ रुपये से अधिक की 122 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कुशीनगर में योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ''कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है. देश को जख्म देने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) है तो सभी का सम्मान है, आस्था का सम्मान है.''

राम की आस्था का अपमान करती है कांग्रेस- योगी

योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस बीमारी देती है, राम की आस्था का अपमान करती है और माफिया को प्रश्रय देती है लेकिन बीजेपी नागरिकों को स्वस्थ करती है, भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है और माफिया को वहां पहुंचाती है, जहां के वे हकदार होते हैं.'' समाजवादी पार्टी के प्रमुख का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया, ''अब्बाजान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे. पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था. अब्बाजान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे. राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था. आज जो गरीबों का राशन निगलेगा वह जेल चला जाएगा.''

संत कबीर नगर में नवनिर्मित जिला जेल का उद्घाटन करने के बाद योगी ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर नगर जिले को अस्तित्व में आए 24 साल हो चुके हैं लेकिन यहां राजनीति से प्रेरित परियोजनाओं की घोषणाओं के अलावा कुछ भी नहीं किया गया है. योगी ने दावा किया कि अब जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पहले 'माफिया' सत्ता का संचालन करते थे और सत्ता इनकी शागिर्द बनकर इनके पीछे-पीछे चलती थी, लेकिन अब इनकी अवैध कमाई पर सरकारी बुल्‍डोजर चलता है और ये माफिया उत्तर प्रदेश की धरती छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं. उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर की पहचान बाबा तामेश्वरनाथ धाम और महान संत कबीर दास जी के साथ जुड़ी है. योगी ने कहा कि तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मगहर में कबीर पीठ की स्थापना की और वहां काम अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा.

प्रदेश में जल्द ही 90 हजार पदों पर भर्ती होगी- CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 90 हजार पदों पर भर्ती होगी. उन्होंने कहा कि पहले 'नौकरियां बिकती थीं', लेकिन आज युवाओं को कौशल के आधार पर रोजगार मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर नगर के बखिरा के बर्तन उद्योग को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है.

यह भी पढ़ें:

UP: सीएम योगी के 'अब्बाजान' वाले बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस बोली- आप कौन से जान हैं?

UP Election: योगी के मंत्री बोले- बीजेपी की B टीम नहीं है ओवैसी, 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget