एक्सप्लोरर

अयोध्या में राम पथ से लाइट चोरी होने की घटना पर भड़के अवधेश प्रसाद, जानें क्या बोले सपा सांसद

Ayodhya News: पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार ‘‘रामपथ पर 6,400 बैम्बू लाइट तथा भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं. अब नौ मई को निरीक्षण के बाद पता चला कि कुछ लाइटें गायब हैं.

UP News: अयोध्या में रामलला के मंदिर की तरफ जाने वाले राम पथ और भक्ति पथ पर लगाई गई 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की 3800 ‘बैम्बू लाइट’ और 36 ‘गोबो प्रोजेक्टर लाइट’ चोरों ने चुरा लीं. इस मामले में पुलिस की तरफ से एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. अब इस मामले पर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

अयोध्या में राम पथ से लाइटें चोरी होने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "ये बहुत चौंकाने वाली घटना है. राम पथ कोई मामूली पथ नहीं है राम पथ का पूरी दुनिया में नाम हो गया है. राम पथ से लाइट की चोरी होना और वो भी ऐसे समय जब हमारे मुख्यमंत्री अयोध्या में ही हों. ये मामला गंभीर है और इसको गंभीरता पूर्वक लेकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए." 

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि रामपथ कोई मामूली गलियारा नहीं है, रामपथ पूरी दुनिया का हो गया है. चोरों का मनोबल कितना बड़ा है, वह कितने बड़े हैं ये तो बीजेपी के लोग जानते होंगे. जो भी चोर हों उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ये मामला कोई छोटा मोटा नहीं है.

वहीं इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर बीजेपी सरकार को घेरा. अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा-" अयोध्या में चोरों ने की कानून-व्यवस्था की बत्ती गुल. इसलिए जनता पहले ही कह रही थी, बिन बिजली के खंभा किया गया है. भाजपा सरकार, मतलब अंधेर नगरी सब तरफ अंधकार."

बता दें कि अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा दिए गए ठेके के तहत फर्म यश एंटरप्राइजेज और कृष्णा ऑटोमोबाइल्स द्वारा रामपथ के पेड़ों पर 6400 बैम्बू लाइट और भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं. वहीं अब पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 19 मार्च तक सभी लाइट लग चुकी थीं, लेकिन नौ मई को निरीक्षण के बाद पता चला कि कुछ लाइटें गायब हैं. जांच में मालूम हुआ कि करीब 3,800 बैम्बू लाइट तथा 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरों द्वारा चुरा ली गई हैं.

एजेंसी इनपुट के साथ

लखनऊ की डॉक्टर को किया 1 हफ्ते 'Digital Arrest', खुद को CBI का अफसर बताकर ठगे 2.81 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget