एक्सप्लोरर

Ayodhya के संतों ने सीएम एकनाथ शिंदे को भेजा आमंत्रण पत्र, लिखा- 'अयोध्या आकर लें रामलला का आशीर्वाद'

UP News: संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आमंत्रण पत्र भेजा है क्यों कि राम मंदिर आंदोलन में बालासाहेब ठाकरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वहीं ठाकरे की जगह पर इस समय एकनाथ शिंदे हैं.

Uttar Pradesh News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अयोध्या के संतों ने आमंत्रण पत्र भेजा है और पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अयोध्या आ करके भगवान राम लला का दर्शन पूजन करें. साथ ही भगवान राम लला का मंदिर कैसे बन रहा है वह भी देखें और भगवान रामलला से आशीर्वाद भी लें. वहीं रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि भगवान राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है, जो इसी साल बन करके तैयार हो जाएगा. देश-विदेश के भक्त अयोध्या में आकर दर्शन कर रहे हैं. इसी बीच हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी आकर दिव्य मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन करें.

इसके साथ ही दर्शन करके यह भी समझे की अयोध्या में जो मंदिर बन रहा है वह किस रूप से और कैसा है. साथ ही दर्शन करके और रामलला से जो कुछ उनको मांगना है वह भी मांग सकते हैं, क्योंकि हमारे रामलला सभी को कुछ ना कुछ देते रहते हैं. मैं स्वागत करता हूं और आवाहन करता हूं कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अयोध्या आकर के भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान भगवान श्री राम लला का दर्शन करें. वहीं तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परम हंस आचार्य ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र जाकर अयोध्या आकर के रामलला का दर्शन करने के लिए आमंत्रण पत्र दिया है, क्योंकि राम मंदिर आंदोलन में स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे का अति महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

बाला साहब ठाकरे का महत्वपूर्ण योगदान
बाला साहब ठाकरे की जगह पर इस समय एकनाथ शिंदे हैं. एकनाथ शिंदे जबसे मुख्यमंत्री बने हैं वह तब से अयोध्या नहीं आए. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लल्ला का दिव्य भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है. यह राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है, मानवता का मंदिर है, इसलिए यहां आकर भगवान राम लला का दर्शन और पूजन करें. यह हम सभी साधु संत और अयोध्यावासी चाहते हैं, क्योंकि राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना की भी अपनी एक अति महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इस समय  शिव सेना का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं. इसलिए हमने एकनाथ शिंदे को आमंत्रण पत्र खुद जाकर दिया है. उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि वह जल्द ही आकर रामलला का दर्शन करेंगे.

Keshari Nath Tripathi News: यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन, सीएम योगी, डिप्टी CM ने दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget