एक्सप्लोरर

Ayodhya Ramlila: अयोध्या में होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला का आज होगा आगाज, नामचीन कलाकार निभाएंगे किरदार

Ramlila in Ayodhya: अयोध्या में होने वाली रामलीला की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. दूरदर्शन और सोशल मीडिया पर इसका प्रसारण किया जाएगा.

Ramlila in Ayodhya: अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ आज पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी (Neelkanth Tiwari) करेंगे. पांच अक्टूबर से 15 अक्टूबर (5 October to 15 October) तक शाम सात बजे से रात 10 बजे तक रामलीला का सीधा प्रसारण (Live Telecast) होगा, जिसमें आम दर्शकों को रामलीला स्थान पर आने की अनुमति नहीं मिलेगी. आम दर्शक दूरदर्शन सहित सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शक रामलीला का आनंद उठा सकेंगे.

नामचीन कलाकारों से लैस होगी रामलीला 

आज से शुरू होने वाली अयोध्या की रामलीला में फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां अभिनय करेंगी, जिसमें फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री सीता का रोल करेंगी और सुपरस्टार राहुल बुच्चर श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अंगद का रोल करेंगे और रवि किशन परशुराम की भूमिका निभायेंगे. सुपरस्टार विंदू दारा सिंह हनुमान और शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे. लोकगायिका पदमश्री मालिनी अवस्थी माता सबरी और अमिता नांगिया कैकयी की भूमिका में नजर आएंगी. मशहूर हास्य कलाकार असरानी नारद मुनि और रजा मुराद कुंभकर्ण के किरदार में होंगे. शक्ति कपूर अहिरावण और कैप्टन राज माथुर भरत का रोल निभाएंगे तो राकेश बेदी बाली और अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आयेगें जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

रामलीला के लिए खूब मेहनत की गई 

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि, संस्कृति और पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी आज अयोध्या पहुंच रहे हैं, जो अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ करेंगे. आज फिल्म अभिनेता विंदू दारा सिंह रजा मुराद और कई दिल्ली के थिएटर कलाकार आज मौजूद रहेंगे. अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, जिसको विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाने में भगवान श्री राम के भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान है. हम लोगों ने इसके लिए 3 महीने तक कड़ी मेहनत की है. अयोध्या की रामलीला जितनी भव्य बनाई जा सके उतना प्रयास होगा. भगवान श्री राम की धरती पर हम लोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं, अयोध्या की रामलीला दर्शकों के लिए 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम को 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रसारित की जाएगी, जिसका प्रसारण दूरदर्शन और यूट्यूब पर लाइव किया जाएगा. आज अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ होगा और शुभारंभ के मौके पर गणेश वंदना की जाएगी. 

माता सीता का किरदार निभाने वाली भाग्यश्री ने की अपील  

माता सीता का किरदार निभाने वाली मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि, ये मेरा सौभाग्य होगा कि, भगवान श्री राम की पावन धरती पर सीता के रोल पर अभिनय प्रस्तुत करूंगी. अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है. साथ ही, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने लोगों से अपील की है कि इस बार की रामलीला को देखना न भूलिएगा. मेरे प्रभु मेरे राम की रामलीला को जरूर देखिएगा.

मनोज तिवारी ने दी शुभकामनाएं 

भोजपुरी के फिल्म अभिनेता और भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, अयोध्या की रामलीला की फिर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. राम लीला के मुख्य संयोजक सुभाष मलिक उनको धन्यवाद देता हूं. उनकी समिति जो इस रामलीला का आयोजन करती है, उनको भी शुभकामनाएं देता हूं. एक बार फिर से अयोध्या की रामलीला में अभिनय प्रस्तुत करने का मौका मिला है.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: रथ पर सवार होकर यात्रा पर निकलेंगे अखिलेश यादव, चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget