एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम विलास वेदांती ने महंत नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात, मंदिर निर्माण को लेकर हुई चर्चा

राम विलास वेदांती ने श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और उनसे राम मंदिर की ऊंचाई और भव्यता बढ़ाने को लेकर के विचार विमर्श किया. इस दौरान इस बात पर सहमति बनी है कि राम जन्मभूमि कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों से ही राम मंदिर का निर्माण होगा.

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की ऊंचाई और भव्यता बढ़ाने को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य राम विलास वेदांती ने मोर्चा खोल रखा है. मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक को पत्र भेजने वाले राम विलास वेदांती ने मंगलवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और उनसे राम मंदिर की ऊंचाई और भव्यता बढ़ाने को लेकर के विचार विमर्श किया.

रामविलास दास वेदांती और नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास की मानें तो इस बात पर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी सहमत हैं कि राम मंदिर की ऊंचाई और भव्यता को बढ़ाया जाए और इस मुद्दे को वह ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सामने उठाएंगे. इस बात पर भी सहमति बनी है कि 1111 फुट पर जोर न देते हुए मंदिर का शिखर ऊंचा किया जाए और भव्यता बढ़ाई जाए. इस बात पर भी सहमति बनी है कि राम जन्मभूमि कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों से ही राम मंदिर का निर्माण होगा जिससे आगामी 2 वर्षों के भीतर राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण पूरा हो जाए और रामलला को उसमें विराजमान कर दिया जाए.

अयोध्या: राम विलास वेदांती ने महंत नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात, मंदिर निर्माण को लेकर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान यह भी कहा गया कि सारा कार्य यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इसी सरकार के कार्यकाल के दौरान पूरा कर लिया जाए. संतों को आशंका है कि अगर ऐसा नहीं होता है, अगर कोई दूसरी सरकार बनी तो वह राम मंदिर निर्माण को लेकर बाधा खड़ी कर सकती है. अब देखना यह है कि विश्व हिंदू परिषद के राम मंदिर मॉडल में शिखर बढ़ाने और भव्यता देने को लेकर के कौन से परिवर्तन होते हैं और इस मुद्दे को लेकर आगे क्या रणनीति तैयार होती है.

अयोध्या: रामविलास वेदांती ने दिया बड़ा बयान, चंपत राय पर लगाया संतों की उपेक्षा का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget