एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम नवमी के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करेंगे रामलला, पोशाक बनकर हुई तैयार

Ram Navami 2023: रामलला का पोशाक सिलने वाले भगवत प्रसाद ने बताया कि जब हम पोशाक को सिलते हैं तो हमारे मन में एक आस्था होती है कि हमारे रामलला अच्छे अच्छे और सुंदर पोशाक पहनेंगे.

Ayodhya News: अयोध्या में रामनवमी के दिन अपने जन्मोत्सव के मौके पर रामलला इस बार पीले रंग के वस्त्र धारण करेंगे. बता दें कि अस्थाई मंदिर में रामलला का यह अंतिम जन्मोत्सव है, इसके बाद 2024 का जन्मोत्सव रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में मनाएंगे, आज हम आपको जन्मोत्सव पर रामलला द्वारा पहने जाने वाले खास पीले रंग के वस्त्र के बारे में बताएंगे और साथ ही साथ उस वस्त्र को भी दिखाएंगे जो भगवान राम लला अपने जन्मोत्सव के दिन यानी कि रामनवमी के दिन भगवान राम लला वस्त्र धारण करेंगे.

श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के वस्त्र का रंग दिन के अनुसार बदलता रहता है और रामलला रविवार को गुलाबी,सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम और शनिवार को नीला वस्त्र धारण करते हैं इस बार की रामनवमी 30 मार्च को है जिस दिन गुरुवार है इस दिन रामलला को पीले वस्त्र पहनाए जाते हैं.दिन कोई भी हो रामनवमी के दिन रामलला को पीले वस्त्र ही पहनाए जाते हैं क्योंकि पीले वस्त्र को शुभ माना जाता है और खास दिन पर ग्रह नक्षत्रों के अनुकूल भी होता है.

भगवान रामलला की खास पोशाक बनकर है तैयार
लिहाजा इस खास दिन के लिए रामलला की खास पोशाक बनकर तैयार हो चुकी है और पुश्तों से रामलला की पोशाक सिल रहे भगवत प्रसाद ने ही पीले रंग की यह खास गोटे लगी पोशाक तैयार की है. रामलला का पोशाक सिलने वाले भगवत प्रसाद ने बताया कि जब हम पोशाक को सिलते हैं तो हमारे मन में एक आस्था होती है कि हमारे रामलला अच्छे अच्छे और सुंदर पोशाक पहनेंगे तो और भी सुंदर लगेंगे. रामलला का पोशाक सिलते समय हमको रामलला ही दिखाई देते हैं, रामलला का पोशाक लगभग 50 वर्षों से सिल रहे हैं जब भगवान राम लल्ला टेंट में विराजमान थे तब से हम रामलला का पोशाक सिल रहे हैं.

भगवत प्रसाद ने आगे कहा कि रामलला रामनवमी के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करेंगे, जिस पर हम लोगों का जुड़ाव है. हम रामलला के वस्त्र काफी दिन से सिल रहे हैं तो इस बार भगवान रामलला पीले रंग का ही वस्त्र पहनेंगे क्योंकि जो भव्य मंदिर बन रहा है उसमें रामलला विराजमान होंगे.

यह भी पढ़ें:-

Lok Sabha Elections: बीजेपी को उसी की रणनीति से मात देने की तैयारी में सपा, कोलकाता में अखिलेश यादव ने बनाया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget