एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: श्रद्धालुओं के लिए साल 2023 के अंत में खुल जाएगा राम मंदिर, इस तरह होगा तैयार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. साल 2023 के आखिर तक श्रद्धालु मंदिर के दर्शन कर सकेंगे.

Ayodhya Ram Madir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण योजना के तहत हो रहा है और उम्मीद है कि वर्ष 2023 के अंत तक मंदिर को श्रद्धालुओं के ‘दर्शन’ के लिए खोल दिया जाएगा. यह जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट में मौजूद सूत्रों ने बुधवार को दी.

2025 तक तैयार हो पाएगा पूरा मंदिर

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि पूरा मंदिर परिसर वर्ष 2025 तक तैयार हो पाएगा. वृहद परियोजना की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्य मंदिर तीन मंजिला होगा जिसमें पांच मंडप होंगे. बता दें कि, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा का दशकों पुराना वादा था. माना जाता है कि भगवान राम का जन्म उसी स्थान पर हुआ था.

सूत्रों ने बताया कि मंदिर की लंबाई 360 फुट, चौड़ाई 235 फुट और प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फुट होगी. उन्होंने बताया, ‘‘मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति योजना के तहत हो रही है और अनुमान है कि वर्ष 2023 के अंत तक भक्त मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन कर सकेंगे.’’

बीजेपी को मिलेगा फायदा

मंदिर निर्माण का समय राजनीतिक रूप से मायने रखता है क्योंकि अगला लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के पहले पूर्वाध में होने वाला हैं. अगर कार्य योजना के तहत होता है तो सत्तारूढ़ भाजपा को चुनाव से पहले प्रचार का एक और मुद्दा मिल जाएगा.

इस तरह होगा मंदिर का ढांचा 

सूत्रों ने बताया कि मंदिर के भूतल पर 160 खंभे, पहले तल पर 132 खंभे और दूसरे तल पर 74 खंभे होंगे. मंदिर के गर्भगृह पर बनने वाले शिखर की ऊंचाई जमीन से 161 फुट होगी जिसे राजस्थान से लाए गए पत्थरों और संगमरमर से बनाया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि तीन दशकों में हुए बदलाव और जन अकांक्षा के अनुकूल बदलाव कर मंदिर के डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है.

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए पांच फरवरी 2020 को ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ बनाने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने लॉन्च किया भूकंप अलर्ट एप, इस तरह करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बढ़ रहा स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा, ट्रेड शो में दिखी आयुष्मान की रफ्तार
यूपी में बढ़ रहा स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा, ट्रेड शो में दिखी आयुष्मान की रफ्तार
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग को दोष' सपा-कांग्रेस पर CM योगी का हमला
'जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग को दोष' सपा-कांग्रेस पर CM योगी का हमला
'राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग...', CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी
'राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग...', CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget