एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों को मिलेगा ये खास प्रसाद, जानें- क्या है इसके अंदर

Ram Mandir Prasad: रामलला के प्रसाद में 'इलायची दाना' भी दिया गया है. वर्तमान में रामलला को अस्थाई मंदिर में आने वाले भक्तों को इलायची दाना प्रसाद के रूप में दिया जाता है.

Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले आमंत्रित अतिथियों को विशेष डिब्बे में प्रसाद मिलेगा. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित अतिथियों को मिलने वाला यह प्रसाद खास होगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अतिथियों को देने के लिए 15 हजार प्रसाद के पैकेट तैयार करवाए हैं. इस प्रसाद के पैकेट में गुड़ रेवड़ी, रामदाने की चिक्की के साथ अक्षत और रोली भी प्रसाद स्वरूप मिलेगी. वहीं रोली अक्षत की भी विशेष पैकिंग की गई है, प्रसाद के पैकेट में विशेष रूप से विष्णु को प्रिय 'तुलसी दल' को भी दिया गया है.

इसके साथ ही रामलला के प्रसाद में 'इलायची दाना' भी दिया गया है. वर्तमान में रामलला को अस्थाई मंदिर में आने वाले भक्तों को इलायची दाना प्रसाद के रूप में दिया जाता है, इसलिए उसे भी प्रसाद में शामिल किया गया है. इसके अलावा रक्षा सूत्र (कलावा) भी इस प्रसाद ले पैकेट में दिया गया है. इसके साथ ही 'राम दीया' भी पैकिंग में होगा, जो लोग राम ज्योति जलाने में प्रयोग कर सकते हैं. इसके अलावा इस प्रसाद में मेवे के लड्डू भी हैं.

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या नगरी पूरी तरह से सज चुकी है और रामनगरी इस समय भक्ति में डूबी हुई है. वहीं राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जहां अयोध्या में धर्मपथ और रामपथ से लेकर भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है तो उधर पुलिसकर्मियों को सड़कों पर गश्त करते देखा जा सकता है. वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम मंदिर को पुष्पों और विशेष रोशनी से सजाया गया है. मंदिर न्यास के सूत्रों ने बताया कि सजावट के लिए फूलों के ‘‘समृद्ध भंडार’’ का उपयोग किया गया है और 22 जनवरी को होने वाले समारोह के मद्देनजर मंदिर को सजाने के लिए फूलों के विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं.

Ram Mandir Opening: अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है राम मंदिर, ISRO ने अयोध्या की सैटेलाइट तस्वीर की शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget