एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है राम मंदिर, ISRO ने अयोध्या की सैटेलाइट तस्वीर की शेयर

Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है. पूरा देश इस समय राममय हो गया है. प्रशासन ने शुक्रवार शाम से अयोध्या की सीमा को सील कर दिया है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश स्थित रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में महज 24 घंटे से भी कम समय रह गया है. इसको लेकर पूरे देश में तैयारियां हो रही हैं. प्राण प्रतिष्ठा से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र ने भव्य और दिव्य राम मंदिर की तस्वीरें जारी की हैं. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की भव्य और दिव्य तस्वीरें इसरो ने उपग्रह से ली हैं. 

इसरो ने अंतरिक्ष में मौजूद भारतीय सुदूर संवेदी उपग्रह से ली गई तस्वीर रविवार (21 जनवरी) को साझा की हैं. जिसमें अयोध्या में बन रहा भव्य मंदिर दिखाई दे रहा है, जिसमें रामलला का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है. पिछले साल 16 दिसंबर को ली गई तस्वीर में दशरथ महल, अयोध्या रेलवे स्टेशन और पवित्र सरयू नदी भी दिखाई दे रही है.

शुक्रवार से अयोध्या की सीम सील
रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार (22 जनरवी) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा. इस समारोह के लिए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ने बॉलीवुड, सियासत, उद्योग जगत, खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक रखने नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया है. इसके अलावा देश विदेश के साधू-संतों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है. भारी भीड़ की पहुंचने आशंका और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार (20 जनवरी) रात 8 बजे से अयोध्या की सीमा को सील कर दिया गया. इस दौरान आमंत्रित मेहमानों और जिनको पास जारी किया गया, उन्हीं को प्रवेश की इजाजत मिलेगी. 


Ram Mandir Opening: अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है राम मंदिर, ISRO ने अयोध्या की सैटेलाइट तस्वीर की शेयर

इस तारीख तक नहीं किया जा सकेंगे दर्शन
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मंगलवार (16 जनवरी) से वैदिक अनुष्ठान शुरू हो गया था. राम मंदिर में 22 जनवरी तक रामलला के दर्शन नहीं हो सकेंगे. हालांकि 23 जनवरी को राम मंदिर में दर्शन के लिए आम जनता के लिए खुला रहेगा. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार (22 जनवरी) को एक बजे तक समाप्त हो जाने की संभावना है. इससे पहले शुक्रवार को राम मंदिर में विश्व की सबसे बड़े दीपक को प्रज्जवलित किया गया.

ये भी पढ़ें:

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होगा 'मंगल ध्वनि' का कार्यक्रम, वाद्य यंत्रों से गूंज उठेगी अयोध्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget