एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर में लगने वाले दरवाजों की अद्भुत तस्वीर आई सामने, चढ़ाई जा रही सोने-चांदी की परत

Ramlala Pran Pratishtha: प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में प्रथम फ्लोर का काम 80 प्रतिशत से ज्यादा पूरा कर लिया गया है. छत का काम बाकी है जो मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है. 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला अपने घर में विराजमान होंगे. भगवान रामलला का मंदिर कैसा बन रहा है, मंदिर में कितने दरवाजे होंगे और उन दरवाजा को कैसा बनाया जा रहा है. सबके मन में ये सवाल भी होंगे. एबीपी न्यूज आपके लिए राम मंदिर में लगने वाले दरवाजों की अद्भुत तस्वीरें लेकर आया है. साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि रामलला के मंदिर में 44 दरवाजे होंगे जिसमें 14 दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी और 30 दरवाजों पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी.

उन्होंने बताया कि भगवान रामलला के सिंहासन पर भी चांदी की परत चढ़ाई गई है यानी जहां पर भगवान रामलला विराजमान होंगे उस सिंहासन को चांदी की परत से बनाया गया है. जब भक्त भगवान का दर्शन करें तो उनको दूर से ही रामलला का अद्भुत दर्शन मिलेगा. मंदिर का गर्भगृह बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है. पहले फ्लोर पर 80% तक कार्य पूरा कर लिया गया है. छत का कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा. अब भगवान रामलला के मंदिर में विराजमान होने का इंतजार है. 

महाराष्ट्र से लाई गई दरवाजों की लकड़ी

रामलला अपने मंदिर में जल्दी से जल्दी विराजमान हों इसी वजह से दिन-रात मजदूर निर्माण कार्य कर रहे हैं. राम मंदिर में लगने वाले दरवाजे की लकड़ी महाराष्ट्र से लाई गई है. इस लकड़ी की खास बात यह है कि वर्षों तक इसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ सकती है. प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राम मंदिर में जो प्रमुख दरवाजे होंगे वह स्वर्ण जड़ित रहेंगे. इन दरवाजों पर परत चढ़ाने के लिए दिल्ली के कारीगर कार्य कर रहे हैं. 


Ram Mandir: राम मंदिर में लगने वाले दरवाजों की अद्भुत तस्वीर आई सामने, चढ़ाई जा रही सोने-चांदी की परत

मंदिर परिसर में बनाया जा रहा स्थाई हेलीपैड

मंदिर निर्माण कार्य के साथ-साथ मंदिर परिसर में स्थाई हेलीपैड बनाया जा रहा है. हेलीपैड बनाने का सबसे बड़ा जो कारण है वह है VVIP मूवमेंट के दौरान राम भक्तों को आने वाली परेशानी. जिस प्रकार से रोजाना राम भक्तों की संख्या बढ़ रही है उसको देखते हुए अयोध्या में रोजाना मूवमेंट मोमेंट होते हैं. ऐसे में राम जन्मभूमि परिसर में ही स्थाई हेलीपैड बनाया जा रहा है.

अभी हेलीपैड राम कथा पार्क के पास बनाया गया है. वहां से आने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. पूरी सड़क बंद करनी पड़ती है और सुरक्षा को भी बढ़ाना पड़ता है. जिसको देखते हुए ट्रस्ट और प्रशासन ने ये फैसला लिया है कि राम मंदिर परिसर में ही स्थाई हेलीपैड बनाया जाए. 


Ram Mandir: राम मंदिर में लगने वाले दरवाजों की अद्भुत तस्वीर आई सामने, चढ़ाई जा रही सोने-चांदी की परत

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हमारा परिसर बहुत ही बड़ा है. लगभग 100 एकड़ का है. उसी में हेलीपैड का निर्माण हो रहा है. प्रशासन चाहता था कि यहां पर एक हेलीपैड बनाया जाए और ये सुविधाजनक रहेगा. जब भी दीपोत्सव होता है तो साकेत महाविद्यालय में भी एक हेलीपैड बना दिया गया है. वहां पर भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. अयोध्या में राम कथा पार्क में भी एक हेलीपैड बनाया गया है. मुख्यमंत्री आते हैं तो वहीं पर उतरते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Indian Army Day 2024: दिल्ली के बाहर लखनऊ में दूसरी बार सेना दिवस का आयोजन, Know Your Army फेस्टिवल का भी होगा उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget