एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: 21 तीर्थ स्थलों का जल लेकर राजस्थान से अयोध्या पहुंचा रामभक्त, ट्रस्ट को सौंपते हुए कही ये बात

Ramlala Pran Pratishtha: राजस्थान के मेवाड़ से एक राम भक्त 15 जल कलश लेकर के अयोध्या पहुंचा है. इन कलश में 21 तीर्थों का जल भरा हुआ है. शख्स ने निर्मोही अखाड़ा के महंत को सौंपा है.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन बाकी है. 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. इससे पहले हर कोई राम के काज में लगा हुआ. भक्त अयोध्या पहुंचकर अपनी श्रद्धा के अनुरूप ट्रस्ट भेंट कर रहे हैं.

हर राम भक्त अपने श्रद्धा के अनुरूप कुछ ना कुछ राम लला को दान भेंट करना चाह रहा है. एक ऐसा राम भक्त राजस्थान से अयोध्या पहुंचा है. मेवाड़ के एक राम भक्त 15 जल कलश लेकर के अयोध्या पहुंचे और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास को यह कलश भेंट किया है. इस कलश में 21 तीर्थ के जल है जो 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के 21 तीर्थ के 15 कलश जल से पूजा पाठ किया जाएगा. 22 जनवरी 2024 को भगवान राम लला अपने घर में विराजमान होने जा रहे हैं.

21 तीर्थ स्थलों के जल से होगा रामलला का अभिषेक
कलश लेकर पहुंचे राम भक्त ने कहा कि यह 21 तीर्थ स्थानो का जल है जो हम भगवान राम लला के लिए जलाभिषेक के लिए लाए हैं और हमने निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास को यह जल सौंपा है और इन्हीं के माध्यम से यह जल को रामलला के मंदिर तक पहुंचाया जाएगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि ट्रस्ट को इसको जल सौपा जाएगा. 22 जनवरी को रामलला का अभिषेक तीर्थ के जल से किया जाएगा.

इधर, आगरा में रामभक्ति का एक अलग ही नजारा देखने को मिला है. यहां सूर कुटी में पढ़ने वाले नेत्रहीन छात्रों ने भगवान श्रीराम के स्वागत में मनमोहक भजन गाकर खुशी जाहिर की है. बच्चों का कहना है कि हम मन की आंखों से प्रभु को स्पर्श करेंगे. छात्रों ने कहा कि वह 22 जनवरी को अपने घरों को सजाएंगे और शाम को दीप जलाकर दीवाली मनाएंगे. बच्चों ने कहा कि वह अपनी मन की आंखों से प्रभु श्रीराम का स्पर्श करेंगे.

ये भी पढ़ें: Agra News: आगरा में चोरों का गजब कारनामा! नोटों से भरा SBI का एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget