एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में चोरों का गजब कारनामा! नोटों से भरा SBI का एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Agra ATM: जानकारी के मुताबिक चोरों ने रात के अंधेरे और धुंध का फ़ायदा उठाकर एटीएम को उखाड़ लिया और उसे पिकअप में लेकर फरार हो गए.

Agra ATM Theft: ताज नगरी आगरा में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां चोर एसबीआई ब्रांच के एटीएम को ही उखाड़ कर ले गए. ये मामला यहाँ के कागारौल कस्बे का बताया जा रहा है. चोर अबतक तो एटीएम काटकर पैसे उड़ाकर ले जाते थे, लेकिन यहां तो एक कदम आगे बढ़कर चोरों ने पूरी एटीएम मशीन को ही उड़ा लिया. 

खबर के मुताबिक ये घटना रात क़रीब 2:45 बजे की बताई जा रही हैं. जहां चोरों ने रात के अंधेरे और धुंध का फ़ायदा उठाते हुए पूरी एटीएम मशीन को ही उखाड़ लिया. इसके बाद  उन्होंने इस एटीएम को उठाया और पिकअप गाड़ी में रखकर फ़रार हो गए हैं. इस एटीएम में क़रीब तीस लाख रुपये कैश बताए जा रहे हैं. 

इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है. चोरों ने बड़े शातिर तरीक़े से पूरी की पूरी एटीएम मशीन को साफ़ कर दिया और किसी को भनक तक नहीं लग पाई. घटना की सूचना मिलते हैं बैंक शाखा प्रबंधक मौक़े पर पहुंच गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस और एसओजी की टीम मौक़े पर पहुंच गईं और पूरे घटना स्थल का दौरा किया. बैंक मैनेजर के मुताबिक़ एटीएम में तीस लाख रुपये से अधिक का कैश था. बैंक मैनेजर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

इस मामले में जानकारी देते हुए आगरा के एसीपी देवेश कुमार ने कहा कि बैंक मैनेजर की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. चोर अंधेरे में एटीएम मशीन को उखाड़ कर पिकअप गाड़ी में रखकर ले गए. पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे फुटेज चेक कर रही है. चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे.इस घटना के बाद से हर पहलू की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget