एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में मौजूद रहेंगे ये 5 लोग, सबसे पहले करेंगे रामलला के दर्शन

Ram Mandir Opening: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम लला को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं. दुनिया भर के राम भक्त राम मंदिर उद्घाटन को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं. इसी बीच राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के समय पांच लोग गर्भगृह में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ गर्भगृह में मौजूद रहेंगे.

इनके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्य आचार्य गर्भगृह में मौजूद रहेंगे. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पर्दा बंद रहेगा. सबसे पहले भगवान राम को आईना दिखाया जाएगा. जिसमें रामलला अपना चेहरा देखेंगे. दलपूजा के लिए आचार्यों की 3 टीमें बनाई गई हैं. 

राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

पहले दल का नेतृत्व स्वामी गोविंद देव गिरि करेंगे. दूसरे दल का नेतृत्व शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती करेंगे. विजयेंद्र सरस्वती कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य हैं. तीसरी टीम में काशी के 21 विद्वान रखे गए हैं. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. 

अयोध्या में व्यापक स्तर पर चल रही तैयारियां

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है और इसके मद्देनजर शहर में व्यापक स्तर पर काम चल रहा है. सीएम योगी लगातार तैयारियां की समीक्षा कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में काशी विश्‍वनाथ और वैष्णोदेवी मंदिरों के प्रमुखों सहित लगभग 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है. इस समय विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए 4,000 से अधिक लोग अलग-अलग शिफ्ट में साइट पर काम कर रहे हैं.

इनमें से 400 श्रमिकों को अभिषेक समारोह में आमंत्रित किया जाएगा. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बनाई गई तीन मूर्तियों में से रामलला की मूर्ति का चयन जनवरी के पहले सप्ताह में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा किया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर की एक प्रमुख सड़क को सूरज की थीम वाले सूर्य स्तंभों से भी सजाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर संजय राउत के बयान पर भड़के BJP नेता, बोले- 'उद्धव ठाकरे इसे पचा नहीं पा रहे'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget