एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: 'नहीं मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण', किसान नेता राकेश टिकैत बोले- बीजेपी का राम प्रेम सिर्फ दिखावा

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राजनीति तेज है. कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेता कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा चुके हैं.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण पर हो रही सियासत में किसान नेता राकेश टिकैत ने भी एंट्री कर ली है. राकेश टिकैत ने कांग्रेस पार्टी का बचाव करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता बीजेपी के लोग बांट रहे हैं. इसी बात से लोगों को ऐतराज हो रहा है. बीजेपी के लोग इस पर सियासत कर रहे हैं, क्योंकि न्यौता देने का काम मंदिर ट्रस्ट की कमेटी का है. राकेश टिकैत के मुताबिक राम मंदिर का राजनीतिकरण करने के बावजूद बीजेपी को चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला है.  

राकेश टिकैत का कहना है कि बीजेपी का राम प्रेम सिर्फ दिखावा है. वह तो ईवीएम को ही असली राम मानती है. बीजेपी का मानना है कि राम नहीं बल्कि ईवीएम ही उसकी नैया पार लगाएगी. बीजेपी के लोग ईवीएम से छेड़खानी कर चुनाव जीते हैं. ईवीएम के भरोसे ही 400 सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत प्रयागराज के माघ मेले में पिछले दो दिनों से प्रवास पर हैं. वह यहां देश भर से आए किसान प्रतिनिधियों के साथ पंचायत कर रहे हैं. 

राकेश टिकैत को प्राण प्रतिष्ठा का नहीं मिला न्यौता

राकेश टिकैत के मुताबिक बीजेपी ऐसे लोगों को न्यौता दे रही है जो राम मंदिर के समारोह में जाना नहीं चाहते हैं. वह खुद प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन उन्हें न्यौता नहीं दिया गया है, जबकि उनके परिवार ने अयोध्या में 300 सालों तक सेवा कार्य किए हैं. अगर उन्हें न्यौता दिया जाता तो लाखों की संख्या में देश के किसान भी बाद में दर्शन पूजन के लिए अयोध्या जाते. उन्होंने कहा है कि वह पहले भी भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या गए थे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद फिर से जाएंगे. 

"बीजेपी हिंदू होने का सर्टिफिकेट क्यों बांट रही?"

बीजेपी पर निशाना साधते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि बीजेपी हर किसी के राम भक्त या हिंदू होने का सर्टिफिकेट क्यों बांट रही है. क्या जो लोग अयोध्या नहीं जाएंगे वह राम भक्त नहीं हैं. क्या जो लोग बीजेपी में नहीं हैं वह हिंदू नहीं हैं. बीजेपी के लोग एक बार जय श्रीराम का जयकारा लगाते हैं, लेकिन हम सब जितनी बार भी किसी से मिलते हैं राम-राम बोलकर दो बार राम का नाम लेते हैं. 

राकेश टिकैत ने कहा कि राम के नाम पर कतई सियासत नहीं होनी चाहिए. देश में राम के अलावा भी बहुत मुद्दे हैं. महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं भी बड़ा मुद्दा है. हमारा काम आंदोलन करना है और हम आगे भी करते रहेंगे. अगर चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनती है और वह भी अच्छा काम नहीं करेगी तो हम तब भी आंदोलन करेंगे, इसलिए किसानों के आंदोलन पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: बाबरी मस्जिद से 3 km दूर बन रहा राम मंदिर! सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर का क्या है सच? जानें- यहां

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget