एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: सीएम योगी का अयोध्या दौरा आज, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लेंगे जायजा, दिग्गजों का लगा जमावड़ा

Ramlala Pran Pratishtha: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं. इस दौरान वे हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-आराधना करेंगे.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों मे उत्साह बढ़ता जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. इससे पहले सीएम का का दौरा गुरुवार को प्रस्तावित था लेकिन मौसम सही न होने के चलते निरस्त हो गया था.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां पहुंचने के बाद वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे और भगवान हनुमान के दर्शन करेंगे. इसके बाद वह रामलला के दर्शन करेंगे और फिर राम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे. प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी रमेश दास ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि वह हनुमानजी के दर्शन के लिए मंदिर आएंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी गणमान्य व्यक्ति शहर में आने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाता है. मान्यता है कि अयोध्या में जाने से पहले हनुमागढ़ी में हनुमान जी के दर्शन करना चाहिए.

नवनिर्मित एयरपोर्ट का करेंगे निरीक्षण
सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री अयोध्या के नवनिर्मित हवाई अड्डे का भी निरीक्षण कर सकते हैं. हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. प्रधानमंत्री मोदी पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए 30 दिसंबर को इस मंदिर नगरी का दौरा करेंगे. अधिकारियों ने पहले बताया था कि वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा. प्रधानमंत्री मोदी भी इसमें शामिल होंगे.बिरला धर्मशाला के सामने रामजन्मभूमि मंदिर स्थल के लिए एक औपचारिक प्रवेश द्वार बनाया गया है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रवेश द्वार हनुमानगढ़ी मंदिर के पास स्थित है और आगामी मंदिर के स्थल की ओर जाता है. हनुमानगढ़ी मंदिर और मंदिर परिसर निर्माण स्थल की ओर जाने वाली सड़कों के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है और इसके मद्देनजर शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या में अगले महीने होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर की एक प्रमुख सड़क को सूरज की थीम वाले सूर्य स्तंभों से सजाया जा रहा है. तीस फुट ऊंचे प्रत्येक स्तंभ में एक सजावटी गोला है, जो रात में लाइट जलने पर सूर्य जैसा दिखता है.

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 70 एकड़ के परिसर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र होगा. उन्होंने कहा कि हरित क्षेत्र में ऐसे हिस्से शामिल हैं जो बहुत घने हैं और इसके कुछ हिस्सों में सूरज की रोशनी भी मुश्किल से पहुंच पाती है. ग्रीन बेल्ट में लगभग 600 मौजूदा पेड़ संरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: INDIA गठबंधन में शामिल होगी BSP? लेकिन जानिए मायावती की पार्टी ने क्या रखी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
Fatehpur News: शराबी पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पड़ोसियों के शक ने पत्नी का खोल दिया राज
फतेहपुर: शराबी पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पड़ोसियों के शक ने पत्नी का खोल दिया राज
राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल
राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget