एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: पूजित अक्षत घर-घर लेकर जाएंगे किन्नर, बोले- प्रभु राम से हमारा त्रेता युग से अभिन्न नाता

Ram Mandir Pran Pratishtha: किन्नर समाज के लोग बस्ती में घर-घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि के पूजित अक्षत का वितरण करेंगे. 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हर कोई राम मय होता दिख रहा है. जिसमें किन्नर समाज भी बढ़-चढ़कर योगदान करने की तैयारी में है. अयोध्या में तैयार हो रहे नव्य, दिव्य श्री राम मंदिर में रामलला के विग्रह प्रतिष्ठा का शुभ शगुन लेकर किन्नर घर-घर मंगलगान गाते हुए घर के मंदिर को ही सजाने के लिए राम का न्योता स्वरूप हल्दी और अक्षत बांटकर माताओं, बहनों, बच्चों और पुरुषों से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भागीदार बनने का अनुरोध करेंगे. 

अयोध्या में सजकर तैयार श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश की निगाहें बनी हुई हैं. हर कोई उल्लास से झूम रहा है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर समाज में भी उल्लास का माहौल है. जो भगवान राम के महोत्सव से खुद को अलग नहीं कर पा रहे हैं. जिले की इंदिरा चेरीटेबल सोसायटी की ओर से किन्नरोंं के उत्थान का वीणा उठाया गया है. संस्था के देखरेख में किन्नरों के समूह ने अपनी भूमिका तय कर ली है. विग्रह प्रतिष्ठा का न्योता किन्नर भी बांटेंगे. 

किन्नर करेंगे पूजित अक्षत का वितरण

इंदिरा चैरिटेबल संस्था के सीईओ अजय पांडे की पहल पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र कप्तानगंज स्थित संस्था के केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे. संस्था के माध्यम से किन्नरों को अवध का हल्दी और अक्षत सौंपा. इस दौरान किन्नरों ने मंगल गान गाकर अक्षत और हल्दी को स्वीकार किया. श्रीराम जन्मभूमि के पूजित अक्षत के वितरण की अगुवाई जिले में किन्नर काजल और किन्नर सुमन करेंगी. किन्नर काजल ने बताया कि उनके नेतृत्व में सभी किन्नर अपने क्षेत्र के यजमान के घर जाएंगे. द्वार-द्वार मंगल चारण होगा. 

"जन-जन को प्रभु राम से जोड़ेंगे"

उन्होंने कहा कि किन्नर खुद शुभ शगुन लेकर नृत्य, कीर्तन कर पहले जन-जन को प्रभु राम से जोड़ेंगे. जिसकी शुरूआत जल्द ही जिला मुख्यालय से होगी. किन्नर काजल ने कहा कि भगवान राम के इस महोत्सव को किन्नर समाज जन जन तक पहुंचाने में भागीदारी निभाएगा. किन्नर काजल ने कहा कि प्रभु श्रीराम से किन्नर समाज का त्रेताकाल से अभिन्न नाता है. हमारे पूर्वजों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त है. कलयुग में हम जिसे आर्शीवचन देंगे. वह फलीभूत होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, बिल्डर की सुरक्षा में थै तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget