एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: 'अस्तित्व बचाना चाहते हैं तो 'श्रीराम' पर गलत बयानबाजी से बचें', बाबा रामदेव की विपक्षी दलों को नसीहत

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. जिसे लेकर सियासी बयानबाजी भी देखने को मिल रही है.

Ramlala Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर कई वीवीआईपी लोगों को निमंत्रण दिया गया है. साथ ही विपक्ष के नेताओं को भी इसमें आमंत्रित किया गया है. मगर विपक्ष राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने का काम कर रहा है. विपक्ष ने बीजेपी पर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है. अब योगगुरू बाबा रामदेव ने विपक्ष को इस मामले पर नसीहत दी है.

बाबा रामदेव ने गुरुवार को कहा कि राम पक्ष और विपक्ष में निष्पक्ष हैं. राम सबके हैं. जिसको निमंत्रण मिला है वह भी राम मंदिर उद्घाटन में जाए और जिनको निमंत्रण नहीं मिला वो भी जाए. जो राजनीतिक पार्टी अपना अस्तित्व बचाना चाहती है वह श्रीराम के बारे में कोई भी गलत बयानबाजी न करें नहीं तो उनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा. 

योग गुरु बाबा रामदेव की विपक्ष को सलाह

योगगुरू बाबा रामदेव का कहना है कि श्रीराम सिर्फ व्यक्ति नहीं है श्रीराम हमारी सनातन परंपरा की धरोहर हैं. उन्होंने कहा कि श्रीराम इकलौते ऐसे महापुरुष हैं जिन्होंने पूरे जीवन मर्यादा को नहीं तोड़ा. वहीं विपक्ष द्वारा राम मंदिर मामले पर राजनीति करने के मामले पर रामदेव का कहना है कि जो विपक्षी पार्टी अपना अस्तित्व बचाना चाहती है वह श्रीराम के बारे में कोई भी गलत बयानबाजी न करें नहीं तो राम की कृपा से उनका राजनीतिक मोक्ष जल्द हो जाएगा.  

बाबा रामदेव को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता

बाबा रामदेव को भी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता मिला है. इसपर उन्होंने कहा कि मैं अभिभूत हूं और बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैं भगवान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनूंगा. 500 वर्षों के सतत संघर्ष और 25 पीढ़ियों के बलिदान के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का गौरवशाली दिन विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा.

ये भी पढ़ें- 

Morabadad News: आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा की कोर्ट में पेशी, छजलैट केस में बयान हुए दर्ज

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget