एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: रामोत्सव के साथ जारी है अयोध्या का विकास, 50 बड़े नामचीन होटलों ने किया निवेश

Ram Mandir Inauguration: रामोत्सव के साथ अयोध्या में विकास रफ्तार जारी है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अयोध्या में पर्यटन को लेकर करीब 18 हजार करोड़ रुपए के 102 इंटेंट साइन किए गए थे.

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला के अपने मंदिर में विराजमान होने के साथ-साथ अयोध्या में आस्था के साथ पर्यटन की असीम संभावनाएं बढ़ रही हैं. पर्यटन में असीम संभावनाओं के मद्देनजर देश के बड़े निवेशकों ने यहां हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े निवेश के लिए करार किया है. देश के नामचीन होटल अयोध्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं. ऐसे करीब 50 बड़े होटल कंस्ट्रक्शन की प्रक्रिया में हैं. इसके अलावा कई छोटे होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे भी यहां पर अपना निवेश कर रहे हैं. इस लिहाज से अयोध्या धाम होटल इंडस्ट्री के नए स्पॉट के रूप में उभर रहा है. 

जानकारी के मुताबिक फिलहाल 50 बड़े नामचीन होटलों ने यहां निवेश किया है, जिनकी बिल्डिंग निर्माणाधीन है. ये जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी और इसका संचालन शुरू हो जाएगा. इन होटलों में ताज, मैरियट, जिंजर, ओबेराय, ट्राइडेंट,रैडिसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. वहीं, राजा अयोध्या की बिल्डिंग को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किए जाने की भी योजना है. इसके लिए एक बड़ी होटल चेन ने निवेश की इच्छा जताई है. इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में अयोध्या धाम के आसपास छोटे-बड़े सैकड़ों होटल्स की शुरुआत होने जा रही है. इन होटलों की मौजूदगी में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर उनके ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी. 

होटल इंडस्ट्री में हुआ 420 करोड़ का निवेश
अयोध्या में होटल इंडस्ट्री में चार बड़े प्रोजेक्ट्स में हो रहे 420 करोड़ रुपए का निवेश. इसमें एक प्रोजेक्ट पनाचे ड्रीमवर्ल्ड एलएलपी का है जो अयोध्या में 'ओ रामा होटल्स एंड रिजॉर्ट' प्रोजेक्ट स्थापित करेंगे. दूसरा प्रोजेक्ट द इनोवेटर्स डिजिटल एड्स प्रा. लि. 100 करोड़ रुपए की लागत से 'सॉलिटेयर अयोध्या 5 स्टार' होटल बनाएगा. तीसरा प्रोजेक्ट एवरग्रीन इंफ्राआइडिया प्रा. लि. 90 करोड़ से 'श्री राम्या होटल' बनेगा. वहीं चौथा प्रोजेक्ट समृद्धि स्वास्तिक ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट लि. 86 करोड़ से 'विश्रांति ग्रह' की स्थापना होगी.

ये भी पढ़ें: Congress In Ayodhya: अयोध्या में रामलला के द्वार पहुंची कांग्रेस, सरयू में नेताओं ने किया स्नान, कहा- भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget