एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: हरिद्वार काशी पीठ ने रामलला को समर्पित की 167.4 किलो चांदी, गर्भगृह में होगा इस्तेमाल

Haridwar Kashi Peeth: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में गर्भ गृह के दरवाजे और खिड़कियां चांदी से जड़े होंगे, जबकि सोने का उपयोग रामलला के आभूषणों और माला के लिए किया जाएगा.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे और खिड़की में इस्तेमाल होने वाली चांदी को काशीमठ के हरिद्वार पीठ की तरफ से समर्पित कर दिया गया है. हरिद्वार काशी मठ के उत्तराधिकारी स्वामी संयमेंद्र महाराज ने 167.4 किलोग्राम चांदी और 47.8 ग्राम सोना रामलला के चरणों में समर्पित किया. 
 
श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह के दरवाजे और खिड़कियों में चांदी का उपयोग होगा. हरिद्वार काशीमठ की ओर से रामलला के चरणों में जो चांदी समर्पित की गई है उसका इस्तेमाल इन्हीं दरवाजों और खिड़कियों में किया जाएगा. जबकि सोने का उपयोग रामलला के आभूषणों और माला के लिए किया जाएगा. इस दौरान काशीमठ के हरिद्वार पीठ के उत्तराधिकारी संयमेंद्र महाराज ने राम जन्मभूमि परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और नव निर्माणाधीन मंदिर के इंजीनियरों और कारीगरों को भी डिब्बे में बंद प्रसाद भी वितरित किया. 
 
500 किलो से अधिक चांदी मिल चुकी है दान
दरअसल रामभक्तों ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पहले भी 500 किलो से अधिक चांदी दान में दी है. बताया जाता है कि इनका भी प्रयोग रामलला के मंदिर के प्रथम तल में होगा. रामलला जिस सिंहासन पर विराजमान होंगे उसकी ऊंचाई लगभग 3 फिट से अधिक होगी इसपर भी चांदी की कारीगरी की जाएगी जबकि रामलला का मुकुट सोने का होगा. अब जबकि रामलला के अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने में एक वर्ष का ही समय बचा है तो दान में सोने और चांदी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है. 
 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय ने कहा कि काशी मठ संस्थान के उत्तराधिकारी स्वामी संयमेंद्र महाराज अपने भक्तों शिष्यों के साथ राम जन्मभूमि दर्शन करने के लिए पधारे हैं. उन्होंने अपने संस्थान की तरफ से 167.4 किलोग्राम चांदी और 47.8 ग्राम सोना रामलला के चरणों में समर्पित किया है. इसके अलावा परिसर की सुरक्षा में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों और मंदिर निर्माण में लगे सभी कारीगरों को प्रसाद रूप में एक डिब्बा भेंट किया है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget