एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में 25 हजार लोगों की क्षमता वाला सुविधा केंद्र तैयार, एक जगह मिल सकेंगी इतनी सुविधाएं

Ayodhya News: अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सुग्रीव किला के पास सुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां से तीनों प्रहर की आरती का पास मिल सकेगा.

Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ramlala) के भव्य मंदिर में विराजमान होने के पहले राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) अब उनके भक्तों की सुख सुविधा की तैयारियों में जुट गया है.  इसके लिए सुग्रीव किला के पास दर्शनार्थी सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है. इसकी क्षमता 25000 श्रद्धालुओं की है. जिनको यहीं से राम लला की सुबह दोपहर और शाम की आरती का पास मिल सकेगा. इसके साथ ही यहां पर उनके बैठने और पीने की पानी की सुविधा का भी इंतजाम होगा. यहीं नहीं यहां पर श्रद्धालुओं के सामान रखने के लिए भी मुफ्त लॉकर की व्यवस्था की गई है. 

रामलला के मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्ति मार्ग पर ये श्रद्धालु सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है. यहीं पर सुबह 6:00 बजे से राम लला की सुबह दोपहर और सायंकाल होने वाली आरती में शामिल होने के लिए पास मिलेगे. इसके पहले यह पास श्रद्धालुओं को रंग महल बैरियर के पास बने कैंप कार्यालय से ही मिलता था. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा कहते हैं कि सुग्रीव किला के पास दर्शनार्थियों के लिए बैठने सामान रखने के लिए मुफ्त लॉकर सुविधा और पेयजल की व्यवस्था के साथ शौचालय की सुविधा मिलेगी. 

सुग्रीव किला के पास बना सुविधा केंद्र

अनिल मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राम लला दर्शन मार्ग पर एक कार्यालय है जिसको हम कैंप कार्यालय कहते हैं, वहां से पास जारी होते हैं. दूसरा कार्यालय सुग्रीव किला के पास बना हुआ है, जिसको हम दर्शनार्थी आगंतुक कार्यालय कहते हैं, यहां पर भी दर्शनार्थियों को तीनों पास मिलेंगे. शाम की आरती का पाठ भी यहां पर दर्शनार्थियों को आसानी से प्राप्त हो सकता हैं. वहां पर कोई रोक टोक नहीं है. पहले आएं और पहले दर्शन के पास वहां पर उन्हें सुबह 6 बजे से मिलेंगे.

दोपहर के भोग, आरती और सायंकाल की आरती का पास भी वहीं पर उनको मिलेगा. भक्तों को इसका प्रिंट आउट लेने के लिए किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. सुग्रीव किला के ऑफिस पर आकर वह पास पा सकते हैं. ऐसे ही जिनको चलने फिरने में असमर्थता है उनको वहां पर व्हीलचेयर भी मिलेगी. जिनको अपना सामान रखना है वहां पर उनको मुफ्त लाकर की सुविधा मिलेगी. साथ ही साथ बैठने आराम करने और शौचालय की सुविधा भी वहीं पर मिलेगी. अभी इसकी क्षमता 25 हजार दर्शनार्थियों की होगी, जिसको बाद में आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन के बहिष्कार पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- 'सिर्फ मोदी विरोध विपक्ष का लक्ष्य' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget