एक्सप्लोरर

New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन के बहिष्कार पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- 'सिर्फ मोदी विरोध विपक्ष का लक्ष्य'

New Parliament Inauguration: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वाले विरोधी दलों पर निशाना साधा और कहा उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं है.

Parliament Building Inauguration: नई संसद के उद्घाटन को लेकर विपक्षी दलों के बॉयकॉट पर अब बीजेपी (BJP) की ओर से जबरदस्त पलटवार शुरू हो गया हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वो सिर्फ मोदी (PM Narendra Modi) विरोध के लिए ऐसा कर रहा है. उन्होंने कहा कि आज विरोधी दलों का एक भी ऐसा नेता नहीं है जिसमें मोदी से लड़ने की क्षमता हो. 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि "यह सीधा है, पूरा देश जान रहा हैं कि ये संसद भवन का विरोध है या नहीं हैं, लेकिन मोदी का विरोध करना उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि विरोधी दल जिन कारणों को बता रहे हैं उन वजहों में ही दम नहीं है. ये कहते हैं कि इसी के बहाने विपक्ष एक हो रहा है यानी मुद्दा विहीन यह विपक्ष है जो मोदी के खिलाफ एकजुट होने के लिए ये कर रहा है. इसी देश में 1974 में आंदोलन चला, आंदोलन के बाद इमरजेंसी लगी, मुद्दे थे हम एक साथ होकर के लड़े थे, लेकिन गठबंधन की वो भी सरकार नहीं चल पाई थी. 

'मोदी से लड़ने की किसी में क्षमता नहीं'

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लड़ने की क्षमता किसी एक दल एक नेता में नहीं है. इस दौरान उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के यूपी दौरे और तीसरे मोर्चे की कवायद पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी को कोई नुकसान नहीं है, उनका ही नुकसान है. बिहार संभल नहीं रहा है और पूरा देश देखने चले हैं. बिहार में हत्या, लूट, शराबबंदी के बाद भी शराब पकड़ी जा रही है. जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं और नीतीश कुमार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख कर घूम रहे हैं. 

केंद्रीय मंत्री से जब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के सवालों का अब कोई जवाब नहीं देता. 

ये भी पढ़ें- New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, विपक्ष को दिखाया आईना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget