एक्सप्लोरर

राम मंदिर के परकोटे की दीवारों पर उकेरी जाएगी श्रीराम कथा, बनाए जा रहे कांस्य के 90 म्यूरल

Ayodhya News: राम मंदिर के चारों ओर लगभग 800 मीटर लंबा परकोटा बनाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं की झलक देगा.

Ram Mandir News: श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद अब राम मंदिर परिसर को और भव्य व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य तेज हो गया है. राम मंदिर के चारों ओर लगभग 800 मीटर लंबा परकोटा बनाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं की झलक देगा.

इस परकोटे की दीवारों पर कांस्य से बने कुल 90 म्यूरल (भित्तिचित्र) लगाए जा रहे हैं, जो भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाएंगे. इन म्यूरल्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को राम जन्म से लेकर रामराज्याभिषेक तक की कथा देखने को मिलेगी. अब तक 25 म्यूरल दीवारों पर लगाए जा चुके हैं और यह कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है.

रामकथा के प्रमुख प्रसंगों की झलक
इन भित्तिचित्रों में निषादराज से भेंट, शबरी मिलन, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, वनवास यात्रा, हनुमान मिलन, लंका विजय और रामराज्याभिषेक जैसे प्रमुख प्रसंग शामिल हैं. इसके अलावा कुछ म्यूरल अयोध्या की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को भी दर्शाएंगे. हर म्यूरल की लंबाई 7 फीट और चौड़ाई 6 फीट है, और इनका निर्माण कुशल शिल्पकारों की देखरेख में किया जा रहा है.

परकोटे के स्तंभ भी होंगे खास
परकोटा निर्माण के दौरान कुल 166 पत्थर के स्तंभ बनाए जा रहे हैं. इन स्तंभों पर देवी-देवताओं, यक्षों और यक्षिणियों के चित्र भी उकेरे जा रहे हैं. यह नक्काशी कार्य प्राचीन भारतीय शिल्प कला का प्रतीक है, जो मंदिर की भव्यता को और बढ़ाएगा. अभी तक आधे से अधिक स्तंभों का काम पूरा किया जा चुका है.

परकोटे का कार्य अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य
राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार परकोटे का निर्माण कार्य अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके साथ ही पूरे परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पाथवे, प्रवेश द्वार, जल-निकासी, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय और विश्राम स्थल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं.

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ था. मंदिर निर्माण का पहला चरण यानी गर्भगृह और मुख्य मंदिर जनवरी 2024 में पूरा हुआ. इस मंदिर का शिल्प भारतीय नागर शैली पर आधारित है और इसमें कोई स्टील या सीमेंट का प्रयोग नहीं किया गया है. मंदिर का निर्माण कार्य लार्सन एंड टुब्रो द्वारा किया जा रहा है. इसे टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स की निगरानी में तैयार किया जा रहा है.

राम मंदिर न केवल भारत के धार्मिक विश्वास का प्रतीक है, बल्कि यह अब प्राचीन भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का वैश्विक केंद्र भी बनता जा रहा है. आने वाले समय में जब परकोटे पर रामकथा के सभी दृश्य उकेरे जाएंगे, तो यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए और भी अद्भुत अनुभव बन जाएगा.

ये भी पढ़ें : Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में शॉर्ट सर्किट नहीं लगी थी आग, जांच कमेटी की रिपोर्ट में चौकाने वाला दावा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget