Ayodhya News: अयोध्या में बाबरी विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट, खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Ayodhya News: खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि आज के दिन कुछ लोग अयोध्या में गड़बड़ी कर सकते हैं, जिसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Ayodhya High Alert: अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी हैं. इस बीच खुफिया एजेंसियों के अलर्ट (High Alert) के बाद अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. खासतौर से राम मंदिर (Ram Mandir) के आसपास चप्पे-चप्पे पर पहरा बढ़ाया गया है. आज ही के दिन 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के ढांचे को ढहाया गया है.
अयोध्या में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है कि इस मौके पर कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं. इसी को देखते हुए सुरक्षा को बढ़ाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है, राम मंदिर के आसपास विशेष तौर से सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है.
खुफिया अलर्ट के बाद बढ़ाई सुरक्षा
सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं. वो लगातार समय-समय पर राउंड लगा रहे हैं और पूरी जानकारी ले रहे हैं. इसके साथ ही जहां जरूरत हो वहां आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है कि आज कुछ लोग अयोघ्या का माहौल खराब कर सकते हैं. ये इसलिए और भी ज्यादा अहम हो जाता है क्योंकि अगले साल 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना है. भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो रामलला प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस दौरान कई वीवीआईपी मेहमान कार्यक्रम में शामिल होंगे.
पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI के 'ISIS' स्लीपर सेल मॉड्यूल का खुलासा करते हुए यूपी और दिल्ली से आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इनसे पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि इन्हें राम मंदिर पर हमले का टास्क दिया गया था. इस खुलासे के बाद पुलिस और भी ज्यादा अलर्ट मोड पर है.
UP Politics: INDIA गठबंधन में शामिल होगी BSP? शिवपाल यादव ने मायावती के सामने रखी बड़ी शर्त























