एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav: छठे दीपोत्सव को खास बनाने के लिए बढ़ाई गई दीए की साइज, इन शहरों से लाए जा रहे हैं अयोध्या

अयोध्या में प्रशासन द्वारा दीपोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसके लिए लखनऊ और गोंडा सहित विभिन्न जिलों से अब तक सात लाख दीए राम की पैड़ी लाए गए है.

UP News- राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में छठे दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए मिट्टी के बड़े दीए (Earthen Lamp) बनाए गए हैं ताकि वे ज्यादा देर तक जल सकें. पहले के पांच दीपोत्सव में दीयों में मात्र 30 मिलीलीटर तेल ही डाले गए थे जिसके कारण वे तुरंत ही जलकर बुझ गए थे. आयोजन के बाद पहुंचने वाले लोग उस अद्भुत नजारे को देखने से वंचित रह गए थे. उधर, दीपोत्सव को भव्य बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है. राम की पैड़ी (Ram Ki Paidi) पर इस बार 16 लाख से अधिक दीप जलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसको लेकर अब राम की पैड़ी में दीयों को जुटाए जाने का काम भी शुरू हो गया है. 

अब तक सात लाख दीए लाए गए हैं

अयोध्या के अलावा लखनऊ और गोंडा सहित अन्य जनपदों से लगभग सात लाख से अधिक दीए राम की पैड़ी लाए गए हैं जिन्हें एक स्थान पर सुरक्षित रखा जा रहा है. इस बार दीपोत्सव में दीपों को लगाने और जलाने के लिए 20,000 से अधिक वॉलिंटियर को तैयार किया जा रहा है. राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव में इस बार अद्भुत नजारा दिखाई देगा क्योंकि इस बार दीयों को बेहद खास स्वरूप में तैयार किया गया है जो कि अधिक समय तक जलते नजर आएंगे. दीपोत्सव को लेकर निर्धारित किए गए वेंडर ने बताया कि पहले दीयों में 30 मिलीलीटर तेल डाला जाता था लेकिन इस बार दीयों के साइज को बड़ा किया गया है और इस बार 40 मिलीलीटर तेल डाले जाएंगे ताकि पिछली बार की अपेक्षा अधिक समय तक जलें. 

UKSSSC Exam Scam: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा धांधली मामले में कार्रवाई, पूर्व चेयरमैन समेत तीन गिरफ्तार

हर वर्ष हमने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड - मेयर

अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा, 'जब हमारी सरकार बनी तो भव्य दीपोत्सव मनाने का यहां पर निर्णय हुआ, हर वर्ष हमने अपना ही बनाया हुआ रिकॉर्ड तोड़ा है, इस बार बहुत ही भव्य दीपावली मनेगी. उत्तर प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में दोबारा विश्वास व्यक्त किया है. अयोध्या में भी और पूरे देश में बहुत उत्साह है. इस बार पहले से बहुत अधिक भव्य और दिव्य दीपावली मनाई जाएगी.'

ये भी पढ़ें -

बुलंदशहर में हादसे का शिकार होने से बची Vande Bharat Express ट्रेन, अचानक इमरजेंसी ब्रेक हुआ जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget