एक्सप्लोरर

राम मंदिर समेत यूपी के 10-15 जिलों में आया धमकी भरा ई-मेल, कहा- बढ़ा लो सुरक्षा

Ayodhya Ram Mandir News:उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी ई-मेल के जरिए राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा गया है.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के 10-15 जिलों में जिलाधिकारियों के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी आई है. इन जिलों के अलावा अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को भी धमकी भरा मेल आया है. राम मंदिर ट्रस्ट को आए ई-मेल में कहा गया है कि सुरक्षा बढ़ा लो... इसमें कहा गया कि अगर ऐसा नहीं होगा तो राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा.

बात राम मंदिर की करें तो बीते सोमवार की रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मेल पर धमकी भरा मेल आया था. इसमें लिखा था-बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा. जिसके बाद अयोध्या के साइबर थाने में FIR दर्ज करवाई गई है. इस मामले की जांच साइबर सेल कर रही है.

धमकी भरा मेल पहुंचने के बाद व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. अयोध्या के साथ-साथ बाराबंकी चंदौली समेत कई अन्य जिलों के जिलाधिकारियों को भी धमकी भरा मेल आया है. बाराबंकी, फिरोजाबाद और चंदौली के जिलाधिकारियों के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया है. जानकारी के अनुसार यह मेल तमिलनाडु से किए गए हैं.

वहीं अन्य जिलों की बात करें तो कम से कम 10-15 जिलों के डीएम के आधिकारिक सूचना तंत्र पर धमकी भरा ई-मेल आया. जिलाधिकारियों को आए मेल में कहा गया है कि कलेक्ट्रेट को बम से उड़ा दिया जाएगा. 

बाराबंकी DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने की गहन छानबीन

अलीगढ़ डीएम को भी आया मेल
इसके अलावा अलीगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. डीएम की ऑफिशियल ईमेल पर धमकी दी गई है. धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. कलेक्ट्रेट पर पुलिस बल डॉग स्क्वायड व अन्य उपकरणों के साथ जांच कर रहा है.

अलीगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है. जिला कलेक्ट्रेट अलीगढ़ परिसर को खाली कराया गया है. परिसर के सभी गेट  बंद करा दिए गये है. जिसके बाद चार टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. मौके पर डॉग स्क्वॉड सहित अन्य टीमों को लगाया गया है. साथ ही जिला कलेक्ट्रेट अलीगढ़ परिसर में मौजूद सभी विभागों को बन्द कराया गया है. 

पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने कहा जिला कलेक्टर साहब अलीगढ़ के मेल पर धमकी मिली है. अभी किसी तरह की मांग सामने नहीं आई है. फिलहाल पूरे मामले पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. डॉग स्क्वॉड सहित अन्य जांच टीमें लगाई गई है. जो कुछ जांच के बाद सामने आएगा आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं.

फिरोजाबाद, बाराबंकी में क्या हुआ?
वहीं फिरोजाबाद कलक्ट्रेट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल के जरिए कलक्ट्रेट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है. ये मेल डीएम की आधिकारिक मेल आइडी पर भेजा गया है. इसमें मंगलवार दोपहर 3.30 बजे बलास्ट की बात कही गई थी, जिससे प्रशासन में खलबली मची हुई है. एहतियातन पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं. पूरे परिसर की चेकिंग कराई गई है.वहीं कलक्ट्रेट परिसर में तलाशी लेने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है.
 
बाराबंकी जिलाधीकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि DM कार्यालय को बम उड़ाने की धमकी मिली है. इस ईमेल द्वारा मिली धमकी के बाद हुई जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget