एक्सप्लोरर

'ये देश सबका है और...', राम गोपाल यादव के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया

UP News:  सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने एमपी मंत्री विजय शाह की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी और सपा नेता राम गोपाल की विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है.

Ayodhya News: ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली भारत की जाबांज बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. पहले मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया. ये मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि राज्यसभा सांसद एवं सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है. अब इन बयानों पर सपा नेता और फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर सपा राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के बयान पर बोलते हुए कहा है कि ये देश सबका है और देश की आजादी की लड़ाई सबने मिलकर लड़ी है. कभी भेदभाव नहीं रहा है, उन्होंने कहा है कि इस देश का इतिहास गवाह रहा है कि इस देश में कभी भी जाति के नाम पर न तो सेना को सम्मान दिया गया है, न ही जाति के नाम आंका गया है. उनकी बहादुरी के आधार पर उनको सम्मानित किया गया है. उन्होंने कहा है कि हमारी सेना में न कभी जात-पात का स्थान था, न ही राजनीति का हस्तक्षेप था. ऐसी मानसिकता को खत्म होना चाहिये.

वहीं सपा नेता अवधेश प्रसाद ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान पर कहा, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर ऐसे समय पर बयान दिया है, जब हमारे देश के जवान दुनियां से आतंकवाद का खात्मा कर रही है और पूरा देश सेना के साथ हो. ऐसे में मंत्री विजय शाह; जिन्हें 40-50 साल का राजनीति में अनुभव हो, उन्होंने यह बयान देकर न सिर्फ कर्नल का अपमान किया है, बल्कि हमारे देश की सेना का अपमान किया है. 

सपा सांसद ने कहा कि, अफसोस हो रहा है कि जिस मंत्री के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए है, ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिये और जेल में डालना चाहिये. उन्होंने इस बयान को देश तोड़ने वाला और नफरत फैलाने वाला बयान बताया है.

मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि, हमारी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इस मामले पर सरकार के हर फैसले पर अपना समर्थन देने का ऐलान किया था. साथ ही सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही थी. ऐसे में मंत्री विजय शाह का यह बेहद ही निंदनीय है. उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि मंत्री विजय शाह को 24 घंटे के भीतर मंत्री परिषद से बर्खास्त जेल भेज जाए.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद राम गोपाल यादव के बयान पर मायावती की प्रतिक्रिया, BSP चीफ ने बताया शर्मनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिसने राम मंदिर से चोरी की उसे कैंसर हो जाएगा', BJP विधायक बोले- खुद भगवान देगा मौत की सजा
'जिसने राम मंदिर से चोरी की उसे कैंसर हो जाएगा', BJP विधायक बोले- खुद भगवान देगा मौत की सजा
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश! मायावती ने क्या कहा?
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश!
UP Politics: सपा MLA कमाल अख्तर के पद छोड़ने पर रुचि वीरा के घर कटा केक, बोलीं- 'इसका इस्तीफे से...'
सपा MLA कमाल अख्तर के पद छोड़ने पर रुचि वीरा के घर कटा केक, बोलीं- 'इसका इस्तीफे से...'
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस और कार की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस और कार की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Embed widget