एक्सप्लोरर

सपा सांसद राम गोपाल यादव के बयान पर मायावती की प्रतिक्रिया, BSP चीफ ने बताया शर्मनाक

Mayawati on Ram Gopal Yadav Statement: सपा सांसद राम गोपाल यादव के बयान पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा है कि उनके बयान को बीजेपी द्वारा गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी की. सपा सांसद ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की. इसे लेकर अब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है, पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा सांसद रामगोपाल यादव के इस बयान को शर्मनाक बताया है.

बसपा चीफ मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के पराक्रम से पूरा देश एकजुट व गौरवान्वित है. ऐसे में सेना को धर्म व जाति के आधार पर आँकना/बाँटना घोर अनुचित. इसको लेकर बीजेपी के मंत्री ने जो गलती की, वही वरिष्ठ सपा नेता ने भी आज की है, जो शर्मनाक  एवं निन्दनीय."

बता दें कि सपा सांसद ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति का जिक्र करते हुए कहा कि वह हरियाणा की...हैं और ऑपरेशन सिंदूर में सेना के अधिकारियों की जाति बताई. इसके साथ ही सपा सांसद ने कहा कि "असली लड़ाई PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ने लड़ी है."

सेना की वर्दी को जातिवादी चश्मे से नहीं देखा जाता- सीएम योगी

सपा सांसद के इस बयान पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला. खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सांसद के इस बयान को लेकर कहा कि यह सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का अपमान है. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि सेना की वर्दी को जातिवादी चश्मे से नहीं देखा जाता और प्रत्येक सैनिक राष्ट्रधर्म निभाता है. सीएम योगी ने कहा कि यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है.

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने किया रामगोपाल यादव का बचाव

वहीं इस मामले को लेकर सपा अपने प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने राम गोपाल यादव का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को बीजेपी गलत तरीके से पेश कर रही है. सपा प्रवक्ता ने कहा कि राम गोपाल यादव ने सेना की एकता और सभी जातियों-धर्मों के योगदान की बात कही थी, न कि किसी का अपमान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget