एक्सप्लोरर

UP News: राम नगरी में तैनात SHO के कंधे पर रोज आकर बैठता है बंदर, दारोगा बोले- 'हनुमान जी की बनी हुई है कृपा'

Ayodhya Viral Video: राम नगरी अयोध्या की एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर सभी श्रद्धा भाव से अभिभूत हो जाते हैं. यह वीडियो रामजन्म भूमि एसएचओ से जुड़ी हुई है.

Ayodhya News: धर्म नगरी अयोध्या प्राचीन मठ और मंदिरों के नाम से जानी जाती है. अयोध्या में हर रोज लाखों भक्त रामलला का पूजन दर्शन करने पहुंचते हैं. अयोध्या में बड़ी संख्या में बंदर मौजूद हैं, ऐसे में यहां दर्शन पूजन के लिए पहुंचने वाले राम भक्त इन बंदरों को पूरी श्रद्धा भाव से कुछ न कुछ खिलाते पिलाते रहते हैं. अयोध्या में एक वीडियो बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जो राम जन्मभूमि थाने में तैनात एसएचओ देवेंद्र पांडेय का बताया जा रहा है.

एसएचओ देवेंद्र पांडेय के पास रोजाना एक बंदर आता है और कभी वह उनकी गोद में जाकर बैठता है तो कभी कंधे पर आकर बैठ जाता है. यह बंदर उनके बालों को सहलाने लगता है और वह लगभग तीन से चार महीने से लगातार आता है. देवेंद्र पांडेय की गोद में जाकर बंदर बैठ जाता है. इस बंदर की खास बात यह है कि वह खाता भी है और खिलाता भी है. इस दौरान अगर कोई उसको छूने की कोशिश करता है तो वह उसको काटने के लिए दौड़ता है.

वायरल वीडियो पर एसएचओ ने क्या कहा?
राम जन्मभूमि थाने में तैनात एसएचओ का वीडियो वायरल होने के बाद उनसे बात की. उन्होंने बताया कि मैं पिछले 5- 6 महीने से राम जन्मभूमि थाने में तैनात हूं और मेरी तैनाती के कुछ ही दिन बाद से एक बंदर लगातार आ रहा है. अगर मैं ऑफिस में बैठता हूं तो वह ऑफिस में आकर के मेरे कंधों पर बैठ जाता है और फिर बाल को सहलाने लगता है. उन्होंने बताया कि यह बंदर कभी गोद में बैठ जाता है. उसे कुछ भी दो तो खा लेता है, वह अपने खाने के साथ-साथ मुझे भी खिलाता है. 

'हनुमान जी बनी हुई है कृपा'
बंदर का जिक्र करते हुए एसएचओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मेरे साथ खाने के दौरान उसे दूसरा कोई खिलाना चाहे तो वह उसको काटने के लिए दौड़ता है. अगर मैं ऑफिस के अलावा तब भी वह आता है और कंधों पर बैठ जाता है. उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को कितना बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं, ये मैं बयां नहीं कर सकता हूं. देवेंद्र पांडेय ने कहा, राम की नगरी और भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की कृपा हम पर बनी हुई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget