एक्सप्लोरर

'विकास के आगे जातिवाद ने हमें हराया', अयोध्या की हार पर बोले मंत्री सुरेश खन्ना

Ayodhya Lok Sabha Seat: यूपी की अयोध्या लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. यूपी के मंत्री ने दावा किया कि इस सीट पर जातिवाद की वजह से हार हुई.

Ayodhya Lok Sabha Seat Results 2024: अयोध्या लोकसभा सीट के नतीजों ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. जिस अयोध्या और राम मंदिर के नाम पर बीजेपी ने पूरा चुनाव लड़ा, वहीं पर उसे हार का सामना करना पड़ा. समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के लल्लू सिंह को हरा दिया. जिसके बाद इस हार पर भी सवाल उठ रहे हैं. योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना इसके लिए जातिवाद को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि विकास के आगे जातिवाद ने हमे हरा दिया. 

अयोध्या की हार पर योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विकास के आगे जातिवाद ने हमें हराया. लोगों ने अयोध्या में हुए हज़ारों करोड़ के विकास की अनदेखी कर जातिवाद पर वोट कर दिया. जिसकी वजह से बीजेपी को यहां हार का सामना करना पड़ा. सुरेश खन्ना योगी सरकार में वित्त मंत्री है. 

बीजेपी को अयोध्या में जातिवाद ने हराया!
उत्तर प्रदेश में इस बार भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. 2019 में 62 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा इस बार सिर्फ 33 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी, जब समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई. यूपी में बीजेपी का वोट 8 प्रतिशत घटकर 41 पर आ गया. यही नहीं सुरेश खन्ना की शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र में भी बीजेपी हारते-हारते बची. सुरेश खन्ना ने इस हार के लिए पार्टी के ओवर कॉन्फ़िडेंस को भी बड़ी वजह बताया है. 

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दो बार सांसद रहे लल्लू सिंह को ही टिकट दिया था. लेकिन अखिलेश यादव ने इस सीट पर जातीय समीकरण को देखते हुए जनरल सीट पर भी दलित उम्मीदवार पर दांव लगाया. अवधेश प्रसाद पासी समुदाय से आते हैं. अखिलेश की ये रणनीति काम कर गई. एक तरफ लल्लू सिंह की एंटी इनकंबेंसी और दूसरी तरफ अयोध्या का जातीय समीकरण के चलते बीजेपी 55 हजार वोटों से हार गई. 

अयोध्या में जहां राम मंदिर वहां 6 बूथों पर BJP को बंपर वोट, सपा का बुरा हाल, किसको मिले कितने वोट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget