एक्सप्लोरर

Ayodhya News: एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद अयोध्या में वन विभाग को मिली सफलता, तेंदुए को ट्रैप कर किया कैद

UP News: अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल क्षेत्र में पिछले एक माह से सक्रिय तेंदुए को आखिरकार पकड़ लिया गया. पिछले माह जुलाई में अयोध्या के कंटोमेंट क्षेत्र में तेंदुए को देखे जाने की बात सामने आई थी.

Ayodhya Leopard Caught: अयोध्या (Ayodhya) में एक माह की कोशिश के बाद आखिरकार तेंदुआ वन विभाग के ट्रैप में फंस गया. अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल क्षेत्र में पिछले एक माह से सक्रिय तेंदुए को आखिरकार पकड़ लिया गया. आर्मी हेलीपैड ग्राउंड के पास ईटीआर रेंज में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे के ट्रैप में सोमवार की सुबह तेंदुआ फंस गया. जिसके बाद दो डॉक्टर्स ने उसका परीक्षण किया और उसके स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट वन विभाग को सौंपी. जिसके बाद पकड़े गए तेंदुए के केस को क्रेन की मदद से वाहन पर लादा गया. इसके बाद इसे श्रावस्ती जनपद के सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग भेज दिया गया.

वन विभाग की टीम 24 घंटे करती रही निगरानी

पिछले माह जुलाई में अयोध्या के कंटोमेंट क्षेत्र में तेंदुए को देखे जाने की बात सामने आई थी. इसके बाद वन विभाग ने उसके पद चिन्हों के जरिए वास्तव में तेंदुए की मौजूदगी को परखने की कोशिश की. यही नहीं पूरे कंटोनमेंट क्षेत्र को चार भागों में बांटकर वन विभाग की 4 टीमों को 24 घंटे निगरानी पर लगाया गया. जगह-जगह कैमरे लगाए गए और जब कैमरे में तेंदुआ दिखाई दिया उसके बाद उसके मूवमेंट के क्षेत्र में 3 केज यानी पिंजरे लगाए गये. काफी दिनों की मशक्कत के बाद अंततः सोमवार की सुबह तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया. जिसके बाद लखनऊ और अयोध्या के डॉक्टर्स के दल ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ है और उसे कहीं भी वन प्रभाग में छोड़ा जा सकता है.

जिसके बाद उसे वन विभाग की टीम की देखरेख में सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग भेज दिया गया. वन विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी के एन सुधीर की माने तो पकड़ा गया तेंदुआ आदमखोर नहीं हुआ है और ना ही उसने किसी बच्चे या इंसान पर कभी हमला किया.

सुबह 3 बजे आखिरकार पिंजरे में फंसा तेंदुआ

वन अधिकारी के एन सुधीर के मुताबिक जहां-जहां जगह संभावित थी वहां ट्रैप हुआ कैमरे पर तब पुष्टि हुई कि तेंदुआ है. फिर उस दिशा में हम लोग काम करने लगे इसके बाद डब्लू डी आई की टीम को बुलाया गया. साथ ही और कैमरे भी लगाए गए. जंगल को 4 भाग में बांटा गया जिससे पुष्टि होती रही कि तेंदुआ है फिर हम लोगों ने तीन स्थानों पर केज (पिंजरा) लगाया.

उन्होंने बताया कि तेंदुए को ट्रैप करने के लिए उस जगह पर लगाया गया जहां दिखता था कि तेंदुआ यहां से जा रहा है. मीरन घाट चौकी के बगल फायरिंग रेंज के आस-पास कई बार चकमा दिया लेकिन नहीं आया. एक बार तो तेंदुआ 50 फिट की दूरी पर आकर नहीं फंसा. उन्होंने बताया कि तेंदुआ थोड़ा चालाक माना जाता है लेकिन अंततः वो पिंजरा में ही गया. तेंदुआ 3:00 बजे सुबह के आस-पास मीरन घाट वाले केज में कैच हो गया.

Namaz Controversy: मुरादाबाद में घर के अंदर पढ़ी गई सामूहिक नमाज को लेकर विवाद, 26 के खिलाफ केस दर्ज

Azam Khan News: आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में आए सपा विधायक, गांधी समाधि पर किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget