एक्सप्लोरर

UP News: 'बाबर भक्तों को अयोध्या में घुसने नहीं देंगे...', कांग्रेस नेता के बयान पर महंत राजू दास का पलटवार

Ayodhya News: महंत राजू दास ने कहा कि ये लोग शुरू से ही राम मंदिर का विरोध कर रहे थे. जब हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो उसके बाद भी इन्होंने कहा था कि ये राम मंदिर अभी नहीं बने.

Mahant Raju Das News: अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के बयान पर पलटवार किया है. महंत राजूदास ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बाबर भक्तों का अयोध्या में घुसने नहीं देंगे. कांग्रेस अभी भी बाबरी सोच से बाहर नहीं आ पाई है.

हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह कह दिया कि बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी. कितना दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस नेताओं का बाबरी प्रेम नहीं जा रहा है. लगातार समय-समय पर ये बता देते हैं कि ये राम भक्त नहीं विदेशी आक्रातां बाबर के भक्त हैं. ऐसे लोगों को अयोध्या के संत किसी मंदिर में न जाने न दें और हम अयोध्या इन्हें घुसने नहीं देंगे.

इसके साथ ही महंत राजू दास ने कहा कि ये लोग शुरू से ही राम मंदिर का विरोध कर रहे थे. जब हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो उसके बाद भी इन्होंने कहा था कि ये राम मंदिर अभी नहीं बने क्योंकि इससे बीजेपी को फायदा होगा. ये लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवेहलना करने की बात कर रहे थे. बाबार ने भारत में लाखों मंदिरों को तोड़ा हमारे वेद विद्यालय तोड़े, आज उसका महिमामंडल हो रहा है. ऐसे लोगों से सतर्क होने की जरूरत है, वक्त आने पर मंदिर-मंदिर घूमने लगते हैं. ऐसे कालनेमियों और नक्कालों से सनातनियों को सावधान होने की जरूरत है.  

इससे पहले महंत राजू दास ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना महमूद असद मदनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर उद्घाटन को लेकर दिए बयान पर भी पलवार किया था. महंत राजू दास ने कहा था कि मौलाना महमूद असद मदनी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, इसका वह पुरजोर विरोध करते हैं.

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की नई तस्वीरें आईं सामने, दीवारों पर उकेरी जा रही हैं सुंदर नक्काशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget