एक्सप्लोरर

Ayodhya : हनुमानगढ़ी के इस कदम से पटना के महावीर मंदिर पर तेज हुई वर्चस्व की जंग

Ayodhya News: पटना के महावीर मंदिर पर वर्चस्व की जंग अब तेज होती जा रही है. हनुमानगढ़ी के संतों ने प्रेमदास को मंदिर का संचालनकर्ता नियुक्त कर दिया है.

अयोध्या: बिहार के पटना स्थित महावीर मंदिर पर वर्चस्व की जंग अयोध्या से लड़ी जा रही है. इसके एक पक्ष हैं पूर्व आईपीएस अफसर किशोर कुणाल जो पटना के महावीर मंदिर का संचालन देखते हैं और दूसरा पक्ष है, अयोध्या हनुमान गढ़ी का संचालन देखने वाले साधु -संत. हनुमान गढ़ी का दावा है कि पंच रामानंदी अखाड़ा हनुमान गढ़ी से ही पटना के महावीर मंदिर का संचालन होता रहा, लेकिन किशोर कुणाल ने साजिश करके महावीर मंदिर का संचालन अपने हाथ में ले लिया. 

हनुमानगढ़ी ने किया दावा 

अयोध्या हनुमानगढ़ी का दावा है कि, शुरू से ही पटना के महावीर मंदिर का संचालन उनके द्वारा होता रहा है. वहां मौजूद दोनों प्रतिमाएं स्वामी बालानंद के काल से ही हैं. महावीर मंदिर में अयोध्या हनुमानगढ़ी के लोग भी महंत होते रहे हैं, लेकिन पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने मंदिर पर अधिपत्य स्थापित करते हुए खुद उसके सर्वे सर्वा बन गए और उन्होंने पटना महावीर मंदिर में महंत की परंपरा को भी समाप्त कर दिया. 

तेज हुई वर्चस्व की जंग 

पटना महावीर मंदिर पर वर्चस्व की जंग आज एक बार फिर तेज हो चुकी है. पटना महावीर मंदिर पर दावा ठोकते हुए बुधवार को अयोध्या हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन प्रेमदास महाराज ने महावीर मंदिर के सर्वे सर्वा के रूप में हनुमानगढ़ी से जुड़े महेंद्र दास की नियुक्ति कर दी. यही नहीं बाकायदा हनुमानगढ़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर महेंद्र दास को पारंपरिक विधि से पटना महावीर मंदिर का महंत भी नियुक्त कर दिया. जाहिर तौर पर हनुमानगढ़ी के इस कदम के बाद पटना महावीर मंदिर पर वर्चस्व की जंग और तेज होगी और एक बड़े विवाद की आधारशिला भी तैयार हो गई है. 

करोड़ों में है मंदिर की आय

महावीर मंदिर पर वर्चस्व को लेकर अब तक आरोप-प्रत्यारोप के दौर ही चल रहे थे, लेकिन अब इस विवाद में नई शक्ल ले ली है. सूत्रों की माने तो वर्चस्व की लड़ाई के पीछे महावीर मंदिर की बड़ी आमदनी भी है. महावीर मंदिर की आय लगभग 20 करोड़ वार्षिक बताई जाती है, जबकि पूरे मंदिर ट्रस्ट का बजट लगभग 100 करोड़ से अधिक है. यही वह वजह है जिसके कारण महावीर मंदिर पर वर्चस्व की जंग तेज होती जा रही है और आने वाले दिनों में इसको लेकर कई खबरें सामने आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें.

अब चांदनी रात में करिए ताज का दीदार, 21 अगस्त से शुरू हो रहा है रात्रि दर्शन, ऐसे मिलेगा टिकट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की ODOP योजना ने बदला महिलाओं का भाग्य, 10 लाख के कर्ज से शुरू किया स्मार्ट लॉक बिजनेस
योगी सरकार की ODOP योजना ने बदला महिलाओं का भाग्य, 10 लाख के कर्ज से शुरू किया स्मार्ट लॉक बिजनेस
UP: उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट गंगा! 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और एक लाख रोजगार का लक्ष्य
UP: उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट गंगा! 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और एक लाख रोजगार का लक्ष्य
'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन
'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन
उत्तराखंड: धामी सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट, विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखंड: धामी सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट, विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget