एक्सप्लोरर

पिछले 7 साल से अयोध्या में सर्किल रेट में कोई संशोधन नहीं, किसानों ने उठाई बढ़ोतरी की मांग

Ayodhya Circle Rate: सुप्रीम कोर्ट से साल 2019 में राम मंदिर का रास्ता साफ होने के बाद अयोध्या में जमीन सोना बन गई, लेकिन अयोध्या में सर्कल रेट को लेकर पिछले सात वर्षों से कोई संशोधन नहीं किया गया.

Ayodhya Circle Rate News: राम मंदिर का रास्ता 2019 में सुप्रीम कोर्ट से साफ होने के बाद अयोध्या की जमीन हीरे का अंडा देने वाली मुर्गी हो गई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में आए कोर्ट के फैसले के बाद यहां जमीन लेनदेन में वृद्धि देखी गई, लेकिन अयोध्या में सर्किल लेट को लेकर पिछले सात सालों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अयोध्या में सर्किल रेट को लेकर आखिरी बार संशोधन 2017 में हुए था. यह राज्य के उन 54 जिलों में एक है, जहां आखिरी बार संशोधन सात साल पहले हुआ था. 

अयोध्या में सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर मांग तेज होने लगी है. सबसे तेज आवाज किसानों की तरफ से उठाया जा रहा है. अयोध्या के एक किसान, जिनका नाम दुर्गा प्रसाद यादव है, उन्होंने सर्किल रेट में बढ़ोतरी की मांग की थी. उन्होंने 5 अक्टूबर, 2021 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का दरवाजा खटखटाया था. उनका कहना है कि जब भी सरकार जमीन पर अधिग्रहण करती है तो किसानों को कम मुआवजा मिलता है. अधिग्रहण का रेट सर्किल रेट पर आधारित है. यूपी में सरकार शहरी इलाकों में सर्किल रेट का दोगुना और ग्रामीण इलाकों में सर्किल रेट का चार गुना पैसा देती है.

सर्किल रेट में बढ़ोतरी की मांग की थी

किसान दुर्गा प्रसाद यादव की याचिका का जवाब देते हुए यूपी सरकार ने 18 मई, 2022 को कोर्ट में प्रस्तुत एक हलफनामे में कहा था कि अयोध्या में सर्किल रेट के संशोधन पर विचार करने के लिए अधिकारियों की तरफ से 2018, 2019, 2020 और 2021 में रिसर्च किया गया था, लेकिन इस दौरान जमीन की कीमत बाजार दरें साल 2017 के बराबर रहीं, इसलिए सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया.

2017 से नहीं हुआ सर्किल रेट में संशोधन

एक अधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि अयोध्या में 2022 और 2023 में सर्किल दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन सरकार ने मंजूरी देने से इंकार कर दिया था. उन्होंने बताया कि राज्य के 54 जिलों में 2017 सर्किल दर में कोई संशोधन नहीं की गई हैं. रूपेश के मुताबिक 2023 में 21 जिलों में सर्किल रेट संशोधित किए गए थे. उनके मुताबिक अयोध्या से सटे जिलों में भी संशोधित किया गया था. उन्होंने बताया कि बाराबंकी में इसे 25 जनवरी, 2024 को संशोधित किया गया था. 

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ से जुड़ा दिल्ली के चर्चित अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का तार, महिला डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget